Chunav Parinam : गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिख रही है, वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का 'रिवाज' बदलता हुआ नहीं दिख रहा है. गुजरात (Gujarat Election Results) में शाम 6 बजे तक 167 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 142, कांग्रेस ने 16, आम आदमी पार्टी ने पांच, समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है. तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे.
वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Election Results) में 61 सीटों के नतीजों का ऐलान हो चुका है, जिनमें से 39 कांग्रेस, 19 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. यहां भी तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं.
गुजरात में शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर दोपहर 2 बजे होगा. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों से कहा है कि जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद चंडीगढ़ चले जाएं. वहां से कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ राज्य में शिफ्ट कर सकती है. ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके.
छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Bypoll Results) की बात करें तो यूपी की मैनपुरी (Mainpuri Bypoll) लोकसभा सीट सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने जीत ली है. छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मांडवी, उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना, बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता, यूपी की खतौली सीट पर रालोद उम्मीदवार मदन भैया और राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अनिल के शर्मा ने जीत दर्ज की है. ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर बीजेडी उम्मीदवार बर्षा सिंह आगे चल रही हैं.
LIVE election Results : गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - Gujarat Election Results 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - Himachal Pradesh Election Results 2022
दिग्गज LIVE Results Gujarat: कौन आगे, कौन पीछे - Heavyweights
दिग्गज LIVE Results Himachal Pradesh: कौन आगे, कौन पीछे - Heavyweights
नक्शे में देखें गुजरात के LIVE चुनाव परिणाम
नक्शे में देखें हिमाचल प्रदेश के LIVE चुनाव परिणाम