गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के ठीक पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लगने शुरू हो गए हैं. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल (Hardik Patel) की नाराजगी के बीच पार्टी के सबसे अमीर (Richest Candidate) उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू (Indranil Rajguru) ने पार्टी छोड़ दी है. आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party)गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय दिख रही है. कांग्रेस ने कुछ महीनों पहले ही इंद्रनील को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया था. इंद्रानिल के पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, हम सब मिलकर गुजरात की जनता की इच्छाओं को साकार करेंगे. आप के नेताओं ने हार्दिक पटेल से भी संपर्क साधा है और उनसे बेहतर विकल्प की ओर आने की अपील की है. एनडीटीवी से बात करते हुए इंद्रनील ने कहा कि लोग बीजेपी से ऊब चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की वापसी नहीं चाहते. आप कांग्रेस का बेहतर विकल्प बन सकती है.
राजगुरू की गुजरात के राजकोट और सौराष्ट्र क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है. उन्होंने कहा, गुजरात की जनता नई पार्टी चाहती है, ऐसी पार्टी जो जनता के लिए काम करे , न कि अंदरूनी कलह में उलझी रहे. आप कांग्रेस औऱ बीजेपी का बेहतर विकल्प साबित होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब जनता बीजेपी से ऊब चुकी है और कांग्रेस उसकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रही हो तो उसे नए विकल्प के बारे में सोचना ही होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पूर्व विधायक रहे राजगुरू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा, "वो लोगों के लिए लड़ते हैं, न कि पार्टी के लिए.राजगुरू ने कहा, उनका व्यक्तित्व और व्यवहार उन्हें पसंद आया. मैं शुरू से ही कांग्रेस में रहा, लेकिन मैं जनता की सेवा करना चाहता हूं. बीजेपी लोगों को बेवकूफ बनाकर सत्ता में आई हैं, लेकिन कांग्रेस ने उसका विकल्प बनने की क्षमता को खो दिया है. उसके पास बीजेपी से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है.
- ये भी पढ़ें -
* VIDEO: "मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं" - जीतन राम मांझी का विवादित बयान
* 'मैंने ही अधिकारियों को अरविंद केजरीवाल से मिलने भेजा' : भगवंत मान बनाम विपक्ष
* "दुनिया का पेट भर रहे हैं भारतीय किसान, मिस्र ने दी गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी: पीयूष गोयल
कम हाइट के कारण नहीं मिल रही थी जॉब, जानिए कैसे कांग्रेस MLA ने की मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं