अंदरूनी खींचतान के चलते गुजरात कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel)के पार्टी छोड़ने को लेकर अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन पर नजर 'जमा' दी है. आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने शुक्रवार को हार्दिक को AAP से जुड़ने का न्योता दिया. इटालिया ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में पटेल जैसे समर्पित व्यक्ति के लिए स्थान नहीं है." उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, "यदि हार्दिंक को कांग्रेस पसंद नहीं आ रही है तो उन्हें शिकायत करने और अपना समय बरबाद करने के बजाय उनके जैसी सोच रखने वाली, आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहिए. उन्हें यहां योगदान देना चाहिए. कांग्रेस जैसी पाटी ने हार्दिक जैसे समर्पित व्यक्ति के लिए स्थान नहीं छोड़ा है."
हालांकि हार्दिक ने उनके कांग्रेस छोड़ने को लेकर चल रही अफवाहों से इनकार किया है. उन्होंने कहा, 'मैंने अब तक कांग्रेस को अपना 100 फीसदी योगदान दिया है और आने वाले समय में ऐसा करता रहूंगा. हम गुजरात को बेहतर विकास करेंगें. पार्टी में कुछ छोटे-मोटे झगड़े और दोषारोपण की स्थिति हैं लेकिन हमें एक साथ काम करकर गुजरात को बेहतर स्थान बनाने की जरूरत है.' उन्होंने कहा, "यदि सच बोलना अपराध है तो मुझे दोषी मानिए. गुजरात के लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं और हमें उन पर खरा उतरना होगा." गौरतलब है कि वर्ष 2015 में गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल बड़े नेता के तौर पर उभरकर सामने आए थे. बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व उन्हें परेशान कर रहा है और राज्य के कांग्रेस नेता चाहते हैं कि ‘मैं पार्टी छोड़ दूं.'उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा' को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उनकी ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी इस स्थिति के बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन दुख की बात है कि कोई निर्णय नहीं हुआ. हार्दिक ने दावा किया कि पिछले तीन दशक से गुजरात में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने के लिए अंदरूनी गुटबाजी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं का दूसरे दलों के साथ ‘गुप्त गठबंधन' जिम्मेदार है.
- ये भी पढ़ें -
* VIDEO: "मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं" - जीतन राम मांझी का विवादित बयान
* 'मैंने ही अधिकारियों को अरविंद केजरीवाल से मिलने भेजा' : भगवंत मान बनाम विपक्ष
* "दुनिया का पेट भर रहे हैं भारतीय किसान, मिस्र ने दी गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी: पीयूष गोयल
कम हाइट के कारण नहीं मिल रही थी जॉब, जानिए कैसे कांग्रेस MLA ने की मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं