विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

अब गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी का बयान, कहा- अंबेडकर और पीएम मोदी भी हैं ब्राह्मण

विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को 'ब्राह्मण' बताया है.

अब गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी का बयान, कहा- अंबेडकर और पीएम मोदी भी हैं ब्राह्मण
गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी
  • अंबेडकर को लेकर गुजरात विधानसभा स्पीकर का बयान.
  • अंबेडकर और पीएम मोदी को बताया ब्राह्मण.
  • उन्होंने कहा कि हर पढ़ा-लिखा व्यक्ति ब्राह्मण है.
गांधीनगर: आज कल नेताओं के बयान मीडिया में खूब चर्चा में हैं. त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के बाद अब गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने भी एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह मीडिया में छाए हुए हैं. विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को 'ब्राह्मण' बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी को भी ब्राह्मण बताया है.

अब त्रिपुरा CM बिप्लब देब ने मैकेनिकल इंजीनियर्स को दी सलाह, कहा यह..

'मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट' को संबोधति करते हुए राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि 'बीआर अंबेडकर ब्राह्मण कहने में मुझे कोई झिझक नहीं है. पढ़े-लिखे लोगों को ब्राह्मण कहने में कुछ भी गलत नहीं है. इस संदर्भ में मैं कहना चाहूंगा कि पीएम मोदी भी ब्राह्मण हैं.' बता दें कि इससे पहले शनिवार को त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा था कि राज्य के युवाओं, विशेष रूप से शिक्षित वर्ग के युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए राजनेताओं के पीछे नहीं भागने का सुझाव तो दिया, मगर लगे हाथ पान की दुकान खोलने की भी सलाह दे डाली. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इससे अच्छा है कि प्रधानमंत्री के मुद्रा योजना के तहत बैंक से लोन लेकर पशु संसाधन क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करके स्वयं रोजगार का सृजन करें.

VIDEO: 'नौकरी के पीछे न भागें युवा, गाय पालें'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Speaker R Trivedi, BR Ambedkar, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com