विज्ञापन

सोए हिन्दुओं को जगाना जरूरी... धीरेंद्र शास्त्री के बचाव में उतरे राजा भैया, 'कृष्ण टेढ़े हैं' विवाद के बीच प्रतापगढ़ में बाबा बागेश्वर की राम कथा

प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा पर राजाभैया ने कहा कि देश के भविष्य के लिए, सनातन के भविष्य के लिए आज जागृति सबसे बड़ी जरूरत है. एक दो अपवाद को छोड़कर कोई भी राजनीतिक दल नहीं चाहता कि हिंदुओं में एकता हो.

प्रतापगढ़ में होने जा रहा राजा भैया की राम कथा का आयोजन.
फाइल फोटो
  • बाबा बागेश्वर की रामकथा 17 से 20 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा तहसील के बेंती में आयोजित होगी
  • रामकथा का आयोजन कुंडा से विधायक राजा भैया करवा रहे हैं, उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया
  • राजा भैया ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को जगाने का काम करेंगे, क्योंकि हिंदुओं की नींद गहरी होती है
लखनऊ:


कृष्ण टेढ़े हैं वाले विवादों में घिरे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में राम कथा करने जा रहे हैं. उनकी रामकथा कुंडा तहसील के बेंती में 17 नवंबर से शुरू हो रही है जो कि 20 नवंबर तक चलेगी. खास बात यह है कि धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का आयोजन कुंडा से विधायक राजा भैया करवा रहे हैं. उन्होंने अपने क्षेत्र  के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा है कि वे परिवार और इष्ट मित्रों समेत आकर रामकथा का आनंद लें.

सोए हुए हिंदुओं को जगाना जरूरी-राजा भैया

राजा भैया ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की खास बात यह है कि वे सोते हुए हिंदुओं को जगाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुओं की नींद बहुत गहरी होती है. वह जल्दी से जगते नहीं हैं. कुछ लोग सोते हैं और कुछ लोग सिर्फ सोने का नाटक करते है. राजा भैया ने कहा कि जो सोता है उसको जगाया जा सकता है लेकिन जो सोने का नाटक करता है उसे नहीं जगाया जा सकता.

'राजनीतिक दल चाहते हैं कि हिंदू बंटा रहे'

देश के भविष्य के लिए, सनातन के भविष्य के लिए आज जागृति सबसे बड़ी जरूरत है. एक दो अपवाद को छोड़कर कोई भी राजनीतिक दल नहीं चाहता कि हिंदुओं में एकता हो. वे चाहते हैं कि बिल्कुल जातीय वैमनस्य में हिंदु विभाजित रहे. वे चाहते हैं कि हिंदू बंटा रहे और उनकी राजनीतिक रोटियां सिकती रहें. अगड़े, पिछड़े और दलित के नाम पर ये लोग राजनीति करते हैं.

'हिंदू को बंटने की नहीं एक होने की जरूरत'

राजाभैया ने कहा कि वे और उनका परिवार पिछले 34 सालों से कुंडा की सेवा कर रहे हैं, यहां कभी जातिवाद नहीं रहा. यहां सभी एक साथ भोजन करते हैं.सब एक ही टेबल पर बैठकर हनुमानजी का प्रसाद ग्रहण करते हैं. यहां जातिवाद नहीं है.उन्होंने कहा कि सीएम योगी कहते हैं कि बंटोगे तो कटोगे. पीएम मोदी कहते हैं कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे. राजाभैया ने कहा कि ये बातें बिल्कुल सही है. इस बात को हर हिंदू को समझने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-"राजा भैया 'शस्त्र और शास्त्र' की परंपरा निभा रहे हैं", कुंडा पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Bageshwar, Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri, Ram Katha, Pratapgarh News, Raja Bhaiya Earnings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com