विज्ञापन

गुजरात: GSRTC ने 24 घंटे के भीतर बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, दो दिनों की ऑनलाइन कमाई 7 करोड़ रुपए के पार

गुजरात लगातार सातवें साल देश का नंबर एक 'स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग' (एसटीयू) बना हुआ है. इसने देश भर के सभी स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स में सबसे अधिक बुकिंग और राजस्व दर्ज किया है.

गुजरात: GSRTC ने 24 घंटे के भीतर बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, दो दिनों की ऑनलाइन कमाई 7 करोड़ रुपए के पार
गुजरात में बस यात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने 11 और 12 नवंबर को लगातार दो दिनों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग से 7.1 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की. दूसरे दिन बुक की गई सीटों की संख्या 1.5 लाख के पार पहुंच गई.11 नवंबर (भाई दूज) को निगम ने 1,46,875 सीटों की ऑनलाइन बुकिंग दर्ज की, जिससे 3.55 करोड़ रुपए की कमाई हुई. इसे लेकर शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़ों भी जारी किए गए हैं. 

अगले दिन, 12 नवंबर को यह आंकड़ा और बढ़ गया, जब 1,50,010 सीटें ऑनलाइन बुक की गईं, जिससे 3.64 करोड़ रुपए की कमाई हुई. यह पिछले दिन के रिकॉर्ड की तुलना में 3,135 अधिक बुकिंग और 9.38 लाख रुपए से अधिक की अतिरिक्त कमाई को दर्शाता है.जीएसआरटीसी मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए होने वाली बुकिंग ने भी एक नया मुकाम हासिल किया; 12 नवंबर को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1 लाख से अधिक सीटें बुक की गईं.

11 नवंबर को मोबाइल ऐप पर 99,402 बुकिंग दर्ज की गईं, जिनसे 2.26 करोड़ रुपए की कमाई हुई. अगले दिन, बुकिंग बढ़कर 1,00,283 सीटों तक पहुंच गई, जिससे 2.30 करोड़ रुपए की कमाई हुई. त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच, लगातार दो दिनों तक रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की गई. ये आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि सरकारी बसों में टिकट बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

निगम के अनुसार, गुजरात लगातार सातवें साल देश का नंबर एक 'स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग' (एसटीयू) बना हुआ है. इसने देश भर के सभी स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स में सबसे अधिक बुकिंग और राजस्व दर्ज किया है. निगम ने बताया कि उनके मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन टिकटिंग सुविधाओं की वजह से यात्रियों के लिए टिकट बुक करना और भी आसान हो गया है.निगम ने कहा कि हम यात्रियों को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, रिकॉर्ड बुकिंग में योगदान देने के लिए हम यात्रियों का धन्यवाद करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Gujarat Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com