- जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास फॉरवर्ड पोस्ट पर ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फट गया.
- विस्फोट में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें तुरंत 425 फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
- घायल जवानों की पहचान बिहार बटालियन के लांस नायक रविंदर भेरा और अग्निवीर शक्ति प्रसाद के रूप में हुई.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. दोपहर करीब 12:30 बजे माल्टी सेक्टर में भारतीय सेना की एक फॉरवर्ड पोस्ट पर नियमित ट्रेनिंग और हथियार संचालन की ड्रिल चल रही थी, तभी गलती से एक ग्रेनेड फट गया. इस अचानक हुए विस्फोट में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के तुरंत बाद दोनों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए पुंछ स्थित 425 फील्ड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई.

जवानों की स्थिति को देखते हुए सेना ने तुरंत एयर इवैक्यूएशन की व्यवस्था की और शाम तक उन्हें बेहतर इलाज के लिए उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड हॉस्पिटल भेज दिया गया. घायल जवानों की पहचान बिहार बटालियन के लांस नायक रविंदर भेरा और अग्निवीर शक्ति प्रसाद के रूप में हुई है. इस घटना के बाद सेना ने हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रेनिंग के दौरान यह चूक कैसे हुई.
ये भी पढ़ें : तूफान से ज्यादा उसके अलर्ट ने डराया...देर रात मोबाइल घनघनाया तो लोगों ने इमरजेंसी सायरन पर सवाल उठाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं