जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार बाजार के पास ग्रेनेड ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक़ ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यह ब्लास्ट पर्यटन स्वागत केंद्र टीआरसी के बाहर हुआ है. घटना उस वक़्त हुई जब रविवार के दिन पूरे क्षेत्र में लोगों की काफ़ी भीड़ थी और इस वजह से हादसे में कई लोग घायल हो गए.
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को आतंकियों ने 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी. दोनों घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 20 साल का उस्मान मलिक और 25 साल का सूफियान सहारनपुर के रहने वाले हैं.उस्मान के हाथ और सूफियान के पैर में गोली लगी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमले
जम्मू-कश्मीर में ये बीते कुछ दिनों में ये कोई पहली आतंकी घटना नहीं है. चाहे बात प्रवासी मजदूरों को गोली मारने की बात हो या फिर सेना के साथ मुठभेड़ या सेना के काफिले पर हमले की. बीते कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. आइये जानते हैं कि बीते कुछ दिनों में घाटी में इस तरह की कितना घटनाएं सामने आई हैं.
18 अक्टूबर: शोपियां जिले में आतंकियों ने गैर कश्मीरी युवक को गोली मार दी थी.आतंकियों ने बिहार के रहने वाले मजदूर अशोक कुमार को निशाना बनाया था.उनके शव को गोलियों से छलनी कर दिया गया था.
20 अक्टूबर: लश्कर के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इनमें एक डॉक्टर भी शामिल थे. उनकी पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई.
20 अक्टूबर: गांदरबल के गगनगीर में सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकियों ने 6 मजदूरों समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी. घटना के समय मजदूर खाना खा रहे थे. अचानक लाइट चली गयी और उन पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली थी. मरने वालों में क डॉक्टर भी शामिल थे. उनकी पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई.
24 अक्टूबर: गुलमर्ग में आतंकियों ने गोलीबारी की थी. इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हमले में चार लोगों की जान गई थी. सैन्य बल के साथ काम करने वाले दो कुलियों की मौत हो गई थी. दरअसल हमले में तीन सैनिकों समेत चार लोग घायल हुए थे. जिनमें से दो सैनिकों ने बाद में दम तोड़ दिया.
24 अक्टूबर: त्राल के बटगुंड इलाके में सुबह तड़के आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी थी. बुरी तरह से घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं