विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2020

सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाई

सरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक कर दी है. कोविड-19 संकट के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है.

Also Read in
सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाई
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

सरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक कर दी है. कोविड-19 संकट के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है. सरकारी एयरलाइन में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू हुई थी। यह चौथी बार है जब सरकार ने बोली जमा करने की तिथि बढ़ायी है.

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिये रूचि पत्र (ईओआई) में शुद्धि पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें रूचि रखने वाले बोलीदाताओं से कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मिले अनुरोध को देखते हुए समयसीमा बढ़ायी गयी है.

जनवरी में जारी रूचि पत्र के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च थी. बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया. उसके बाद इसे 30 जून और फिर 31 अगस्त तक बढ़ाया गया था. दीपम ने वेबसाइट पर पोस्ट किये गये शुद्धि पत्र में कहा है कि पात्र इच्छुक बोलीदाताओं (क्यूआईबी) के लिये सूचना देने की तारीख भी दो महीने यानी 20 नवंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Government, Air India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com