प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईसाइयों ईस्टर पर दिल्ली के एक चर्च में गए. अब उनके चर्च जाने पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अगर यह संघ परिवार के "पिछले कर्मों के प्रायश्चित" के रूप में किया गया है तो ये अच्छी बात है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम ईस्टर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च का दौरा किया.
अंगमाली में सीपीआईएम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री ने दिल्ली में एक प्रसिद्ध ईसाई चर्च का दौरा किया. यह एक अच्छी बात है अगर इसे अब तक हुई हर चीज के लिए प्रायश्चित के रूप में किया गया है. क्या ऐसा होगा? क्या वे ऐसा करना बंद कर देंगे? क्या ये किसी और रास्ते से जाएंगे?"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को केरल के सभी चर्चों का दौरा करते देखा गया. इसलिए यहां कोई अगर ऐसा करता है तो कोई बुराई नहीं है. अलग रुख अपनाने में कोई बुराई नहीं है."
विजयन ने यह भी कहा, "ईसाइयों को केरल के बाहर प्रताड़ित किया जा रहा है. सच्चाई ये है कि आप (बीजेपी) यहां अपनी स्थिति मजबूत इसलिए नहीं कर सके क्योंकि यहां संघ परिवार को एक विशेष अल्पसंख्यक स्नेह है. यदि आप एक सांप्रदायिक स्टैंड लेते हैं और यहां सांप्रदायिक संघर्ष बनाने की कोशिश करते हैं , सरकार कड़ा रुख अपनाएगी. यह कोई समझौता नहीं करने की स्थिति है."
यह भी पढ़ें -
-- मानहानि मामला: राहुल गांधी की अपील पर आज जवाब दाखिल करेंगे भाजपा विधायक
-- अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत को आज डिब्रूगढ़ लेकर जाएंगे पंजाब पुलिस के अधिकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं