- बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को जमानत दे दी
- हाईकोर्ट ने कहा कि यौन संबंध प्यार के कारण था, वासना के कारण नहीं
- लड़की ने पुलिस को बताया था कि उसने स्वेच्छा से अपना घर छोड़ा था
बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने 13 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक शख्स को यह कहते हुए जमानत दे दी है कि उनका अफेयर था और यौन संबंध प्यार के कारण था, न कि वासना के कारण. न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के ने कहा कि लड़की नाबालिग थी लेकिन उसने पुलिस को बताया था कि उसने स्वेच्छा से अपना घर छोड़ दिया और आरोपी नितिन ढाबेराव के साथ रहने लगी थी. राहत देते हुए अदालत ने पाया कि धाबेराव भी "26 वर्ष की आयु" में थे.
न्यायमूर्ति जोशी-फाल्के ने अपने आदेश में कहा, "आवेदक की उम्र भी 26 वर्ष है और प्रेम संबंध के कारण वे एक साथ आए हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अदालत ने कहा, "ऐसा लगता है कि यौन संबंध की कथित घटना दो युवाओं के बीच आकर्षण के कारण है और ऐसा नहीं है कि आवेदक ने वासना के कारण पीड़िता पर यौन हमला किया है."
लड़की के पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्टअगस्त 2020 में लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस द्वारा आरोपी का पता लगाने के बाद लड़की ने उन्हें बताया कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा था क्योंकि वह आरोपी के साथ रिश्ते में थी.
लड़की ने घर से चुराए थे गहने और नकदीउसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का भी वादा किया था. यही वजह थी कि उसने अपने घर से गहने और नकदी चुरा ली और ढाबेराव के साथ रहने चली गई.
ये भी पढ़ें :
* "विकसित भारत का प्रतिबिंब": मुंबई में अटल सेतु के भव्य उद्घाटन के बाद पीएम मोदी
* डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 लोगों पर केस दर्ज, 17 लाख रुपये जब्त
* पीएम मोदी ने नासिक में किया रोड शो, सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस भी थे साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं