गोवा में अपने 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली AI स्टार्टअप कंपनी की पूर्व CEO सूचना सेठ (Suchana Seth ) के खिलाफ गोवा पुलिस (Goa Police) ने चिल्ड्रन्स कोर्ट में 642 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में कैलेंगुट पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत गला घोंटे जाने के कारण सदमा लगने और सांस रुकने से हुई थी. बता दें कि सूचना सेठ (39) ने 7 जनवरी को गोवा के होटल में अपने बेटे का मर्डर किया था. उसकी लाश सूटकेस में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए निकली थी. इस बीच चित्रदुर्ग से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.
गोवा पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, सूचना सेठ पर IPC सेक्शन 302 (मर्डर) और 201 (सबूतों को मिटाना) और गोवा चिल्ड्रन्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. गोवा चिल्ड्रन्स कोर्ट में इस मामले की सुनवाई अब 14 जून को होगी. पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे को इसलिए मार डाला, क्योंकि वो उससे अपने पति से नहीं मिलने देना चाहती थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गोवा पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट की बड़ी बातें:-
1. सूचना सेठ अपने पति वेंकट रमन के साथ बच्चे की कस्टडी का केस लड़ रही थी. 6 जनवरी को सूचना ने अपने पति वेंकट रमन को मैसेज करके बताया कि वह अगले दिन बेटे से मिलने के लिए आ सकता है. लेकिन जब वेंकट रमन बेंगलुरु के घर पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा था.
बेटे के शव के साथ 10 गुना ज्यादा पैसे देकर फ्लाइट के बजाय कैब से क्यों निकली थी सूचना सेठ?
2. सूचना सेठ और उसके बेटे ने 6 जनवरी को कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में चेक-इन किया था, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि बच्चा अपने पिता से मिले.
3. होटल के स्टाफ को तब सक हुआ, जब असामान्य रूप से भारी बैग लेकर सूचना सेठ ने अगले ही दिन सर्विस अपार्टमेंट से चेकआउट किया. वो प्लेन से जाने के बजाय टैक्सी से बेंगलुरु जाने की जिद पर अड़ी हुई थीं. जिसका किराया फ्लाइट के किराये से 10 गुना ज्यादा था.
4. जब होटल का हाउस कीपिंग स्टाफ रूम की सफाई करने गया, तो फ्लोर पर खून के धब्बे और चीजें बिखरी हुई मिलीं. स्टाफ ने तुरंत मैनेजर को बताया. मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी.
चाकू, तौलिया और तकिया : 3 सुराग से कड़ियां जोड़ती गई पुलिस, फिर बेटे के मर्डर की आरोपी को दबोचा
5. गोवा पुलिस ने चार्जशीट में 59 गवाहों का नाम भी लिखा है. पुलिस ने सूटकेस में मिली उस चिट को भी अटैच किया है, जिस पर सूचना सेठ ने आईलाइनर से कुछ लिखा था.
6. चार्जशीट में सूचना सेठ के पति का बयान भी शामिल किया गया है. उन्होंने बयान दिया था कि कोर्ट के आदेश के बाद भी सूचना उसे उसके बेटे से मिलने नहीं देती थी.
7. गोवा पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ के बयान के आधार पर 12 जनवरी को डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया. पुलिस सूचना को होटल के उस कमरे में ले गई, जहां वह अपने बेटे के साथ ठहरी थी.
8. क्राइम सीन रिक्रिएशन के वक्त सूचना ने बताया कि बेटे की मौत के बाद उसने कैसे चाकू से अपनी कलाई काटी और सुसाइड करने की कोशिश की.
9. कर्नाटक के हिरियूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुमार नाइक ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम किया था. उन्होंने बताया था कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई है. ऐसा लग रहा है कि तकिया या तौलिया से गला घोंटा गया है. बच्चे का चेहरा और छाती सूज गई थी. उसकी नाक से खून भी बहा था.
10. बेटे के मर्डर के वक्त वेंकट रमन इंडोनेशिया में थे. पुलिस से बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद वे 9 जनवरी को भारत आए और 10 जनवरी को बेंगलुरु में बेटे का अंतिम संस्कार किया.
बेटे के शव के साथ गोवा से बेंगलुरु जा रही सूचना सेठ का कैब में कैसा था बर्ताव? ड्राइवर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं