केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि बांग्लादेशियों को समाज भी चिन्हित करने की कोशिश करें और सरकार भी चिन्हित कर उसे देश से बाहर करें. उन्होंने कहा कि केवल सामाजिक समरसता के लिए बांग्लादेशी केवल पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज के लिए ही खतरा नहीं हैं, बल्कि बिहार के तमाम इलाकों में भी खतरा है.
उन्होंने कहा, "बिहार जिसकी करीब 800 किलोमीटर की सीमा है, यह जो बांग्लादेश की सीमा हो या नेपाल की सीमा हो, उन सीमा पर जो मस्जिद बनाने का काम किया गया है , उसे भी चिन्हित किया जाएं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गिरिराज सिंह पिछले दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं. इससे एक दिन पहले भी केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा था, " मैं तो कहता हूं जितना जल्दी से जल्दी हो सके बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उन्हें निकालने का काम होना चाहिए. क्योंकि, आज वे अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है, सद्भावना के दुश्मन बन गए हैं. ये लोग अराजकता फैला रहे हैं. सद्भावना को बिगाड़ रहे हैं और गजवा-ए- हिंद की आवाज लगा रहे हैं. यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने जिस तरह पहचान करने का काम किया है, वैसे ही अगर महाराष्ट्र सरकार ने कहा है, तो गलत नहीं है. सरकार को यह काम करना चाहिए."
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घुसपैठ को लेकर लगातार सवाल उठाते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने बिहार के सीमांचल के इलाकों में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाली थी, जिसे लेकर प्रदेश में खूब राजनीति हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं