विज्ञापन

बेगूसराय में बदहाल सड़क से तंग ग्रामीणों के अनोखा विरोध, गिरिराज सिंह के नाम पर रखा गड्ढों का नाम

ग्रामीणों ने इन गड्ढों को कुंदन कुमार कुंड, गिरिराज सिंह कुंड और ई. शैलेंद्र कुमार कुंड नाम दिया. ग्रामीणों के इस अनोखे विरोध की क्षेत्र में चर्चा हो रही है.ग्रामीण ऋषभ कुमार ने बताया कि सरौंजा पथ कई दशकों से जर्जर स्थिति में था. पूर्व विधायक अमिता भूषण के प्रयास से इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था. 

बेगूसराय में बदहाल सड़क से तंग ग्रामीणों के अनोखा विरोध, गिरिराज सिंह के नाम पर रखा गड्ढों का नाम
NDTV

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड स्थित पर्रा पंचायत में जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है. पर्रा-सरौंजा पथ के बड़े-बड़े गड्ढों का नाम स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार और पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार के नाम पर रख दिया गया है.​ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे आवागमन जानलेवा बन गया है. चुनाव के बाद नेताओं द्वारा अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

दरअसल वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की पर्रा पंचायत में पर्रा-सरौंजा पथ की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बने चुनिंदा गड्ढों का नाम भाजपा के विधायक विधायक कुंदन कुमार, सांसद गिरिराज सिंह और पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार के नाम पर रख दिया. 

क्या कह रहे ग्रामीण?

ग्रामीणों ने इन गड्ढों को कुंदन कुमार कुंड, गिरिराज सिंह कुंड और ई. शैलेंद्र कुमार कुंड नाम दिया. ग्रामीणों के इस अनोखे विरोध की क्षेत्र में चर्चा हो रही है.ग्रामीण ऋषभ कुमार ने बताया कि सरौंजा पथ कई दशकों से जर्जर स्थिति में था. पूर्व विधायक अमिता भूषण के प्रयास से इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था. 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में कुंदन सिंह के विधायक बनने के बाद पिछले छह वर्षों से सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई. इसके कारण सड़क फिर से बदहाल हो गई है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

बारिश में आना-जाना हो जाता है मुहाल

ग्रामीणों का कहना है कि पर्रा पंचायत को मॉडल पंचायत कहा जाता है, लेकिन यहां सड़क की स्थिति ऐसी है कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क. बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ग्रामीण पप्पू सहनी ने कहा कि सड़क की बदहाली से लोग काफी परेशान हैं. नेता केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते. ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और पथ निर्माण मंत्री से अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर हावड़ा से पटना-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर के लिए चलेगी रेल, 5 नई जनरल स्पेशल ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai Bihar News, Bihar News, Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com