विज्ञापन

लिफ्ट बनी बॉक्सिंग रिंग! गाजियाबाद सोसाइटी में दो लोगों के बीच खूब चले लात-घूसे, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी में AOA विवाद को लेकर दो लोगों के बीच लिफ्ट के अंदर मारपीट हो गई. घटना CCTV में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लिफ्ट बनी बॉक्सिंग रिंग! गाजियाबाद सोसाइटी में दो लोगों के बीच खूब चले लात-घूसे, VIDEO वायरल
गाजियाबाद की लिफ्ट में अचानक भिड़ गए दो लोग
Social Media

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से एक सोसाइटी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सोसाइटी लिफ्ट के भीतर दो लोगों के बीच जमकर लात-घूसे चले. यह बवाल सोसायटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (AOA) को लेकर हुआ. लिफ्ट के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.

लिफ्ट के अंदर भिड़ गए, खूब चले लात-घूसे

जानकारी के अनुसार, मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के जीएस-7 सोसाइटी का है. बुधवार शाम करीब 7.46 बजे लिफ्ट में दो लोगों के बीच मारपीट और कहासुनी हुई. बताया जा रहा है कि AOA विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. मारपीट करने वाले लोगों की पहचान प्रह्लाद कुमार और दीपक चोपड़ा के रूप में हुई है. दोनों ही AOA के पदाधिकारी रह चुके हैं. दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रहलाद ने दीपक के ऊपर पहले हमला किया. इसके बाद दोनों लिफ्ट में ही भिड़ गए. पुलिस ने दीपक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या बोली गाजियाबाद पुलिस?

वेवसिटी की डीसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 15 जुलाई को समय करीब 8.30 बजे थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर यह सूचना प्राप्त हुई कि जी एच-7 सोसाइटी के अन्दर वादी दीपक चोपड़ा के साथ एक व्यक्ति प्रह्लाद कुमार के द्वारा मारपीट की गई है. इस सूचना पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए वादी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. वादी का मेडिकल करा लिया गया है. प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का बदला नाम, अब 'रामसेतु' कहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Viral News, Ghaziabad Viral Video, Ghaziabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com