Shubman Gill VS Devdutt Padikkal: श्रीलंका 11 के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले टॉस के समय शुभमन गिल की जगह केएल राहुल टॉस के लिए आए. भारत की प्रैक्टिस के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी रिंग फिंगर में चोट लग गई थी जिसके कारण गिल वार्म अप मैच में मैदान पर नहीं उतरे और साथ ही बैटिंग करने भी भारत की पारी के दौरान नहीं आए. ऐसे में सवाल खड़े हुए कि क्या गिल की चोट ज्यादा गंभीर है. क्या गिल पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि BCCI ने गिल की चोट पर ज्यादा अपडेट नहीं दिया उन्होंने अपने 'X' हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि, एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है."
वार्म अप मैच से बाहर हुए शुभमन गिल- रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि वह मैच में बल्लेबाजी करेंगे. खबरों के मुताबिक गिल की उंगली ठीक है, लेकिन मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. इसलिए, 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट रहने के मकसद से गिल वार्म-अप मैच में नहीं खेलेंगे.
पडिक्कल ने पेश की दावेदारी, जमाया शतक
लेकिन भारत की पारी के दौरान शुभमन गिल की जगह बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी कर शतक पूरा किया. देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेलकर बताया है कि उनका फॉर्म जबरदस्त है और गिल पहले टेस्ट से पहले तक फिट नहीं हो पाए तो उनकी जगह खेलने के लिए शानदार विकल्प हैं. पडिक्कल ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और साथ ही 103 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हुए. पडिक्कल ने 121 गेंद पर 103 रन की पारी खेली, अपना पारी में पडिक्कल ने 14 चौके लगाए.
💯 for Devdutt Padikkal! 🙌🙌
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A superb knock from the left-handed batter in the warm-up game against SLC XI! 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 #TeamIndia pic.twitter.com/eb0p6gnyEQ
FIFTY for Devdutt Padikkal! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A well-compiled and brisk half-century this is from the left-hander! 👌
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2#TeamIndia pic.twitter.com/OSNVG9IEmF
दरअसल, जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए, भारत मुश्किल में था लेकिन तब पडिक्कल ने शानदार पारी खेली और वे मजबूती से क्रीज पर डटे रहे. हाल के समय में पडिक्कल सभी फॉर्मेट में जबरदस्त प्रभाव डाल रहे हैं. पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप की . भारत के केएल राहुल 67 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. बता दें कि श्रीलंका इलेवन में पहले खेलते हुए भारत के खिलाफ 8 विकेट पर 363 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
ये भी पढ़ें- 23 करोड़ टैक्स भरने वाले ऋषभ पंत की कितनी है Net Worth , जानिए कहां-कहां से होती है कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं