उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में मुस्मिल बुजुर्ग को पीटने व उसकी दाढ़ी काटने (Ghaziabad Muslim Beaten) का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस की नींद उड़ी हुई है. मामले में पुलिस ने ट्विटर (Twitter), कई पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं समेत कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सभी पर "सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने" का आरोप है. ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने दो और आरोपयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इंतजार और उसके साले सद्दाम को गिरफ्तार किया है.
सागर धनकड़ केस : दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा सुशील कुमार का करीबी जूडो कोच
पुलिस के मुताबिक सद्दाम 5 जून को बुजुर्ग अब्दुल समद को अपनी स्कूटी से आरोपी प्रवेश गुर्जर के बंथला स्तिथ घर ले गया था. जहां अब्दुल समद के साथ बदसलूकी की गई थी. पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि अब्दुल को प्रवेश के घर ले जाने के लिए उसके जीजा इंतजार ने बोला था. दरअसल सद्दाम के नवजात बेटे की तबियत खराब थी. इंतजार के कहने पर सद्दाम ने अब्दुल समद से बात कर उसे 5 जून को अपने घर बुलाया था ताकि बेटे को दिखा सके. अब्दुल समद को सद्दाम लोनी से अपने घर ले गया. जहां समद ने सद्दाम के बेटे के लिए ताबीज तैयार की. सद्दाम के मुताबिक उसके जीजा इंतजार ने फोन कर कहा कि अब्दुल को प्रवेश गुर्जर के घर ले जाओ.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली : रास्ते से गुजर रही महिला से मारपीट कर दूसरी महिला ने मोबाइल लूटा, घटना कैमरे में हुई कैद
पुलिस के अनुसार, ताबीज बेचने को लेकर अब्दुल समद की कुछ लोगों ने पिटाई की थी. उसकी छह लोगों ने पिटाई की, जिसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों हमलावर हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़ित सभी हमलावरों को जानता था. पत्रकार राणा अयूब, सबा नकवी, कांग्रेस नेता सलमान निजामी, शमा मोहम्मद और मसकूर उस्मानी समेत अन्य पर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. एफआईआर में कहा गया है कि उनके ट्वीट को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया. ट्विटर पर भी इस पोस्ट को लेकर कोई कार्रवाई न करने का आरोप है.
वहीं, समद के बेटे बब्लू सैफी ने कहा, पुलिस गलत कह रही है कि उनके वालिद ताबीज बेचने का काम करते हैं. हमारे परिवार में कोई भी ये काम नहीं करता है, हम पेशे से बढ़ई है. पुलिस सही बात नहीं बता रही है, उन्हें इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए.
ग्रेटर नोएडा में हुई 40 किलो सोने और करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
एफआईआर के बाद पत्रकार राणा अयूब ने बुधवार दोपहर ट्वीट किया कि मैं सच्चाई का जल्द से जल्द बाहर आने का इंतजार करूंगी. वहीं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कई सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि यूपी में जो कुछ हुआ, वो फेक न्यूज के खिलाफ लड़ाई में ट्विटर के मनमाने रुख को दर्शाता है. ट्विटर अपनी फैक्ट चेकिंग सिस्टम को लेकर बेहद जोश में रहा है, लेकिन इस मामले में वो भ्रामक जानकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में असफल रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं