विज्ञापन

गौतम अदाणी पत्नी के साथ पहुंचे राजचंद्र आश्रम, कहा- 'सेवा करने की विनम्रता बनी रहे, यही प्रार्थना'

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को पत्नी प्रीति अदाणी के साथ दक्षिण गुजरात स्थित श्रीमद् राजचंद्र आश्रम पहुंचे. जहां उन्होंने सेवा की भावना को सुदृढ़ किया.

गौतम अदाणी पत्नी के साथ पहुंचे राजचंद्र आश्रम, कहा- 'सेवा करने की विनम्रता बनी रहे, यही प्रार्थना'
पत्नी प्रीति अदाणी के साथ श्रीमद् राजचंद्र मिशन आश्रम में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी.
NDTV
वलसाड:

रविवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी पत्नी अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी गुजरात के वलसाड में स्थित श्रीमद् राजचंद्र मिशन आश्रम (SRMD) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी का आशीर्वाद भी लिया. इस मौके पर गौतम अदाणी ने कहा, “इस नवरात्रि मैं मां दुर्गा का आशीर्वाद मांगता हूं. जीवन का मार्गदर्शन करने वाले मूल्यों पर चिंतन करता हूं. श्रीमद् राजचंद्र आश्रम की मेरी यात्रा ने उस विचार को और मजबूत किया है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखता हूं, वो है- सेवा ही साधना है. मैं प्रार्थना करता हूं कि मुझे सेवा करने की विनम्रता और दूसरों के जीवन में बदलाव लाने की शक्ति मिले.”

जैन गुरु राजचंद्र जी के विचारों को बढ़ाता है आश्रम 

मालूम हो कि दक्षिण गुजरात के वलसाड में स्थित श्रीमद् राजचंद्र मिशन आश्रम की स्थापना 1994 में हुई थी. यह केंद्र जैन आध्यात्मिक गुरु श्रीमद् राजचंद्रजी की विचारों को बढ़ाता है. जैन गुरु राजचंद्र जी को महात्मा गांधी का आध्यात्मिक मार्गदर्शक कहा जाता है. 

युवा विकास और सामुदायिक कल्याण में सहयोग पर चर्चा

अभी इस केंद्र का संचालन गुरुदेवश्री राकेशजी कर रहे हैं. अदाणी दंपत्ति ने इनसे भी मुलाकात की.  इस दौरान सेवा, युवा विकास और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर चर्चा भी हुई. आदिवासी महिलाओं और वंचित समुदायों के लिए चल रही विशेष पहलों का भी जायजा लिया गया.

गुरुदेवश्री बोले- साधना और सेवा एक-दूसरे के पूरक

मुलाकात के दौरान पूज्य गुरुदेवश्री ने इस बात पर जोर दिया कि साधना यानी आध्यात्मिक अभ्यास और सेवा यानी निस्वार्थ सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं. उन्होंने जीवन, संसाधनों और उपलब्ध अवसरों का उपयोग व्यापक जनकल्याण के लिए करने की बात भी कही.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वूमेन पहुंचीं प्रीति अदाणी

अदाणी दंपति ने राज सभागृह में आयोजित सत्संग में भी हिस्सा लिया. गौतम अदाणी ने मिशन से जुड़े युवाओं से भी बातचीत की. डॉ. प्रीति अदाणी ने श्रीमद् राजचंद्र सर्वमंगल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वूमेन का दौरा किया, जहां उन्होंने कौशल विकास, आजीविका और उद्यमिता कार्यक्रमों का लाभ उठा रही आदिवासी महिलाओं से बातचीत की.

दोनों श्रीमद् राजचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी पहुंचे, जहां दिव्यांग बच्चों को चिकित्सा सहायक उपकरण वितरित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. साथ ही SRMD के जिनमंदिर में उन्होंने भगवान महावीर की पूजा-अर्चना भी की.

यह भी पढ़ें - AIHER दीक्षांत समारोह: 2320 छात्रों को मिली डिग्री, प्रीति अदाणी बोलीं- सेवा ही साधना है

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Adani, Gautam Adani News, Priti Adani, Shrimad Rajchandra Mission Dharampur, Navratri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com