दिल्ली में आयोजित जी20 सम्मेलन का आज समापन हो गया. सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के ताकतवर देशों के दिग्गज राजधानी में जुटे. इस सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया. जी20 सम्मेलन की सफलता के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में ऐतिहासिक G20 सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने जी20 की अध्यक्षता की, जिसकी वजह से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की जी20 के समापन की घोषणा, अब ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता
'वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का विश्वास'
रक्षा मंत्री ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सभी सदस्य देशों की सहमति वैश्विक विश्वास की कमी को पूरा करेगी.यह वैश्विक स्तर पर विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करने में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अरब प्रायद्वीप और यूरोप के साथ अपनी रणनीतिक भागीदारी को बढ़ाते हुए 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा' लॉन्च किया है. यह पहल भारत और अरब के बीच लंबे समय तक कनेक्टिविटी स्थापित करने का एक बढ़िया मौका है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
The historic G20 Summit in New Delhi has successfully concluded.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 10, 2023
India's Presidency under the visionary leadership of PM Shri @narendramodi has left an indelible mark on the world stage. #G20India 1/6
'अफ्रीका के साथ सहयोग होगा गहरा'
भारत के रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत में G20 की अध्यक्षता के तहत, अफ़्रीकी संघ को जी20 में स्थायी सदस्यता दी गई, जिससे समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा और अफ़्रीका के साथ सहयोग और भी गहरा होगा. जी20 में अफ्रीकी संघ का शामिल होना पीएम मोदी की 'ग्लोबल साउथ' पहल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. पीएम मोदी के समावेशी और जन-केंद्रित दृष्टिकोण की वजह से भारत की जी20 प्रेसीडेंसी को सार्थक किया है.
'भारत की शक्ति का शानदार प्रदर्शन'
राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जी20 में उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि जी20 में यूक्रेन युद्ध और जलवायु परिवर्तन अन्य मुद्दों को लेकर सर्वसम्मति बनना भारत की क्षमता को दिखाता है. मुद्दों पर सर्वसम्मति के जरिए भारत ने राष्ट्रों को एक सामान्य उद्देश्य के लिए मतभदों को दूर कर करीब लाने की पहल की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व गुरु और विश्व बन्धु दोनों के रूप में भारत की शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया है.
ये भी पढे़ं- "गर्वित हिन्दू होने का अर्थ है...", अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के बाद UK PM ऋषि सुनक ने कही यह बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं