ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) G-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए थे. आज यानी रविवार को सुबह 6.30 बजे वह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) दर्शन के लिए पहुंचे. अक्षरधाम मंदिर के दौरे पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की.
इस दौरान मंदिर के पुजारी ने ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को 100 एकड़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर दिखाया. यहां उन्होंने करीब 40 मिनट बिताया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"I am hugely proud of my Indian roots and my connections to India ... being a proud Hindu means I will always have a connection to India and the people of India."
— UK in India🇬🇧🇮🇳 (@UKinIndia) September 10, 2023
Prime Minister @RishiSunak and Mrs Murty visited Akshardham temple in New Delhi to offer prayers. pic.twitter.com/oAI2kIyqsb
ऋषि सुनक की अक्षरधाम मंदिर दर्शन की फोटो के साथ उनके बयान को ब्रिटिश हाई कमीशन (इंडिया) द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है.
भारतीय मूल और देश के साथ जुड़ाव पर बेहद गर्व: UK PM ऋषि सुनक
अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अपने भारतीय मूल और देश के साथ खास जुड़ाव पर बेहद गर्व है. UK PM ऋषि सुनक ने कहा है कि एक गर्वित हिन्दू होने का मतलब है कि भारत और भारत के लोगों से मेरा लगाव हमेशा रहेगा."
ऋषि सुनक ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर रचा इतिहास
आपको बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के 43 वर्षीय लीडर ऋषि सुनक को पहली बार 2015 में सांसद के रूप में चुना गया था. उन्हें फरवरी 2020 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वित्त मंत्री या राजकोष का चांसलर नियुक्त किया था. इसके बाद पिछले साल ऋषि सुनक ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया.
उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत के अरबपति और आज देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के मालिक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं