नई दिल्ली में जारी G20 समिट के पहले ही दिन साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई. ये भारत की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है. शनिवार को दूसरे सेशन की शुरुआत में PM नरेंद्र मोदी ने बतौर अध्यक्ष सभी सदस्य देशों की सहमति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन पारित कर दिया.

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस दौरान मिडिल-ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरीडोर पर बात की. उन्होंने कहा कि हम इस बैठक में घोषित पहल और आर्थिक गलियारा परियोजना के एकीकरण की आशा करते हैं. मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारे की स्थापना के लिए इस संस्थापक कदम तक पहुंचने के लिए हमारे साथ काम किया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 की बैठक से इतर शनिवार को जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक में कनेक्टिविटी, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई.

जी20 में पीएम मोदी ने इस दौरान Global Biofuel Alliance लॉन्च किया. पीएम ने कहा कि भारत आप सबको इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है.

जी20 समिट के बाद पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम की द्विपक्षीय बैठक हुई. इसके बाद सुनक ने यूके और भारत के रिश्तों को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-यूके और भारत दोनों एक महात्वाकांक्षा वाले देश हैं.

G-20 के पहले दिन ही पास हुए घोषणापत्र में यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र हुआ. इस घोषणापत्र को 100 फीसदी आम सहमति मिली.

इस समिट के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की केमेस्ट्री देखने को मिली. दोनों नेता कभी एक-दूसरे से हाथ मिलाते, कभी कंधे पर हाथ रखकर चले देखे गए.

समिट के पहले सेशन में भारत ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा था. बतौर अध्यक्ष सभी देशों की सहमति से PM मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी जाकर PM मोदी के गले लग गए. भारत के प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया.यूनियन को मेंबरशिप मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा.

इसके बाद भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से G-20 सदस्य देशों और मुख्यमंत्रियों-नेताओं के लिए डिनर रखा गया. राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने मेहमानों का वेलकम किया.

डिनर का मेनू वसुधैव कुटुंबकम एक पृथ्वी. एक परिवार, एक भविष्य की भावना को समर्पित किया गया है. इसमें कश्मीरी कहवा, दार्जलिंग की चाय, मुंबई पाव, अंजीर-आडू मुरब्बा सहित कई देशभर की मशहूर डिश को शामिल किया गया है.

रविवार यानी जी20 सम्मेलन के आखिरी दिन 'वन फ़्यूचर' पर तीसरा सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस सत्र के बाद जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो जाएगा.

जी20 सम्मेलन के इतर भारत कई देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर रहा है. अमेरिका, बांग्लादेश और मॉरीशस के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुक्रवार को हुई. शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, इटली से द्विपक्षीय वार्ता हुई.10 सितंबर यानी रविवार को कनाडा, तुर्किए, यूएई और दक्षिण कोरिया से द्विपक्षीय वार्ता होगी. जबकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं