G-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) के चलते फरीदाबाद पुलिस ने आमजन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, 7 सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे से 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले सभी भारी तथा हल्के कमर्शियल वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के निर्देश पर यह एडवाइजरी जारी की गई है. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन जैसे सब्जी , फ्रूट, दूध-राशन, सीएनजी/ एलपीजी गैस वाहन, खाद्य सामग्री, चिकित्सा से संबंधित वाहन, अखबार वितरण आदि वाहनों की आवाजाही रोजमर्रा की तरह रहेगी.
फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में 'जी- 20 शिखर सम्मेलन' के चलते फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले मथुरा हाईवे NH-19 और अन्य रास्तों पर भारी तथा कमर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पॉइंट पर नाका लगाकर निगरानी रखी जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मेट्रो का अधिक से अधिक करें उपयोग
एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली और फरीदाबाद के विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्यरत और निजी काम से जाने वाले व्यक्ति अधिक से अधिक मेट्रो का प्रयोग करें. साथ ही कहा है कि असुविधा से बचने के लिए निजी वाहनों का कम प्रयोग करें.
एडवाइजरी के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बदरपुर, पहलादपुर, शूटिंग रेंज, मांगर, डेरा फतेहपुर बाईपास, जैतपुर, दुर्गा बिल्डर से सटे दिल्ली के सभी सीमावर्ती इलाकों और दिल्ली की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. साथ ही एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों को चुनें
पलवल से आने वाले सभी हल्के और भारी कमर्शियल वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
ये भी पढ़ें :
* जी-20 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग नहीं करेंगे शिरकत, बीजिंग ने कहा- पीएम लेंगे हिस्सा
* केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक सात सितंबर को, सभी मंत्रियों से मिलेंगे पीएम मोदी
* G-20: वायुसेना हवाई क्षेत्र सुरक्षित बनाने के लिए लड़ाकू विमान, एंटी-ड्रोन सिस्टम कर रही है तैनात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं