- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है
- नेस्ले के NAN Excella Pro Stage 1, Lactogen Pro 1 फॉर्मूला मिल्क पाउडर के विज्ञापनों में गलत दावे पाए गए
- FSSAI ने नेस्ले के प्रोडक्ट्स को शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ विनियम 2020 के नियमों का उल्लंघन करते पाया
नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (fssai) ने कानूनी एक्शन लिया है. मामला बेबी न्यूट्रिशन फूड प्रोडक्ट्स के गलत विज्ञापन से जुड़ा है. इसे लेकर नेस्ले इंडिया लिमिटेड - यूनिट I और यूनिट II के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. कंपनी पर बेबी न्यूट्रिशन फूड का गलत विज्ञापन करने का आरोप है. कंपनी विज्ञापन में जिस न्यूट्रिशन का दावा कर रही थी वह प्रोडक्ट के भीतर मिला ही नहीं.
नेस्ले इंडिया ने बेबी न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स का किया गलत विज्ञपन
नेस्ले इंडिया शिशुओं के लिए NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 फॉर्मूला मिल्क पाउडर बेचती है. FSSAI ने नेस्ले इंडिया के इन न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनके विज्ञापनों की जांच की. जांच में पता चला कि नेस्ले NAN Excella Pro Stage 1 में '5 HMOs' और 'Whey Protein' से जुड़े दावे करती है. शिशु मिल्क प्रोडक्ट Lactogen Pro 1 के विज्ञापन में 'Whey Protein' के आसानी से पचने का दावा किया जा रहा है.
मानकों पर खरे नहीं उतरे Nestle के बेबी प्रॉडक्ट्स
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने जांच में नेस्ले इंडिया के इन दावों को गलत पाया और इस बारे में कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है. नेस्ले को दोनों की उत्पादों में FSS (शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 के विनियम 4(2) का उल्लंघन पाया गया है. जांच में पाया गया कि नेस्ले इन प्रोडेक्ट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन में गलत दावे कर रहा है. साथ ही विज्ञापन और प्रचार पर रोक लगाने वाली धारा का भी उल्लंघन किया है.

लैब जांच में फेल हुआ बेबी न्यूट्रिशन प्रोडक्ट
नेस्ले इंडिया के बनाए गए 'फॉलो-अप फॉर्मूला' का एक नया सेंपल लैब जांच में बायोटिन की मात्रा के मामले में मानक पर खरा नहीं उतर सका. इसके बाद सैंपल को फिर से जांच के लिए भेजा गया. रेफरल लैब में भी यही पता चला कि ये सैंपल खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 के तहत निर्धारित बायोटिन की जरूरतों के मुताबिक नहीं है. कंपनी द्वारा किए गए उल्लघंन मामले में नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ तीन उत्पादों के मामले में अलग-अलग एक्शन लिया गया है.
ये Video भी देखें:|Nestle के Baby Food में Sugar ज़्यादा होने का आरोप, Report को लेकर सरकार भी गंभीर| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-FSSAI का बड़ा एक्शन: नेस्ले, कोका-कोला और KFC समेत कई कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं