भारत के दो दिनों के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं.मैक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा.
मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग. गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है. आइये, जश्न मनाते हैं!. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गुरुवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैक्रों अपने भारत दौरे के तहत गुरुवार दोपहर जयपुर पहुंचे थे जहां राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो भी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी. दोनों नेताओं ने एक साथ मसाला चाय की चुस्की भी ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं