- भारत को बताया फ्रांस का महत्वपूर्ण सहयोगी
- कहा, हमने जवाब में भारत को मेडिकल उपकरण भेजे
- UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का किया समर्थन
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली (Florence Parly) ने कहा है कि यूरोपीय देशों में जब कोविड-19 महामारी (COVID-19 crisis) अपने चरम पर थी, उस सम भारत ने फ्रांस को जरूरी दवाएं भेजकर उसकी मदद की. उन्होंने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कही. पार्ली ने बताया कि उनके देश में इसके 'जवाब' में इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) के मरीजों के लिए मेडिकल उपकरण भारत को भेजे.
राफेल की IAF में एंट्री, रक्षामंत्री ने कहा- दुनिया को सख्त संदेश, विशेषकर उन देशों को...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा कि हाल में स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन (Management of the health crisis) में दोनों देशों ने एकजुटता दिखाई. फ्रांस में कोविड-19 के चरम पर होने वाले समय में भारत ने जरूरी दवाएं भेजकर हमारा समर्थन किया. दूसरी ओर, हमने भारत को मेडिकल उपकरण भेजे. पार्ली अंबाला में उस समारोह में शिरकत करने के लिए खासतौर पर भारत आई थीं, जिसमें पांच राफेल विमान के पहले दस्ते को भारतीय वायु सेना में शामिल (Rafale induction Event) किया गया. उन्होंने कहा, 'मैं इस महत्वपूर्ण इवेंट के लिए भारत आकर बेहद खुश हूं. यह दोनों देशों की सामरिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है जिसकी शुरुआत 1998 में हुई थी.'
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में फ्रांस की रक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को लेकर फ्रांस का समर्थन दोहराया. उन्होंने कहा कि यूएनएससी की स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का फ्रांस समर्थन करता है. फ्रांस की रक्षा मंत्री ने इस दौरान यूएनएससी में नॉन परमानेंट मेंबर के रूप में भारत के चुने जाने का भी जिक्र किया. भारत का दो वर्ष का कार्यकाल जनवरी 2021 में प्रारंभ होगा. पार्ली ने कहा यह हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का अवसर होगा.
रफ़ाल की IAF में एंट्री : वाटर कैनन से दी गई सलामी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं