विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

देश के 3000 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई, पिछले 15 दिनों के भीतर हुआ ये कारनामा

राजस्थान के ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई फाई सुविधा के साथ ही भारतीय रेल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 3000 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा प्रदान कर दी है.

देश के 3000 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई, पिछले 15 दिनों के भीतर हुआ ये कारनामा
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

राजस्थान के ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई फाई सुविधा के साथ ही भारतीय रेल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 3000 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा प्रदान कर दी है. इनमें से एक हजार स्टेशनों पर यह सुविधा केवल 15 दिन में मुहैया कराई गई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में ऐलनाबाद स्टेशन स्थित है और यह हरियाणा से राजस्थान जाने का प्रवेश द्वार है.

अब ट्रेन में सफर के दौरान कर सकेंगे शॉपिंग, भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों में शुरू की सेवा

इससे पहले तीन अगस्त को राजस्थान का राणा प्रताप स्टेशन दो हजारवां रेलवे स्टेशन बना जहां मुफ्त वाई फाई की सुविधा प्रदान की गयी. रेलवे की योजना लगभग सभी 6000 रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा प्रदान करने की है.

Video: पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन बंद की

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Wi-Fi, Indian Railway Stations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com