उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, इस पहाड़ी राज्य में चार और विधायकों ने उनके लिए अपनी सीट देने की पेशकश की है. इससे पहले भी दो विधायक यह पेशकश कर चुके हैं. उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद धामी खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया है. धामी को 44.8 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 41,598 वोट मिले, जबकि कापड़ी को 51.89 फीसदी वोट शेयर के साथ 48,177 वोट मिले.
चुनाव परिणामों के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहटोदी और कपकोट के विधायक सुरेश गाड़िया के अलावा चार अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया और उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने एएनआई को बताया कि, "चंपावत के विधायक कैलाश गहटोड़ी और कपकोट विधायक सुरेश गड़िया के बाद अब चार और भाजपा विधायकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है. आधा दर्जन विधायक सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं."
भाजपा को उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है. 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं