BJP Candidate First List : पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चांदनी चौक से मौजूदा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है. उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' के जरिए दी है. सूत्रों के अनुसार, हर्षवर्धन ने यह फैसला चांदनी चौक लोकसभा सीट से इस बार टिकट ने मिलने के कारण लिया है. बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चांदनी चौक सीट से इस बार प्रवीण खंडेलवाल को मैदान में उतारा है.
हाल ही में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने भी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, "मैंने पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं. जय हिंद."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी पहली लिस्ट में दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है.
पार्टी ने नयी दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं