Lok Sabha elections 2024: भोजपुरी फिल्मों के स्टार कलाकार पवन सिंह (Pawan Singh) ने आसनसोल (Asansol) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया है. बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा है. आसनसोल से वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं. ऐसे में यहां दो कलाकारों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद थी.
आसनसोल सीट से 2019 में प्लेबैक सिंगर बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में वह भाजपा (BJP) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उपचुनाव में इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
— Pawan Singh (@PawanSingh909) March 3, 2024
पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…@JPNadda
भाजपा की टिकट पर कई अभिनेता और अभिनेत्रियां पहले भी संसद में पहुंचते रहे हैं. एक बार फिर पार्टी ने इनमें से कई पर विश्वास जताया है तो वहीं भोजपुरी और दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह (Pawan Singh) के अलावा मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), रवि किशन (Ravi Kishan), दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ को टिकट दिया है.
भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 अनुसूचित जाति, 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी शामिल हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 51, मध्य प्रदेश में 24, गुजरात और राजस्थान में 15-15, पश्चिम बंगाल में 20, केरल में 12, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 11-11, तेलंगाना में नौ, दिल्ली में पांच, जम्मू में दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश के लिए दो, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन और दीव के लिए भी एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं