विज्ञापन

गोगी गैंग से जुड़ा फरार बदमाश गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी और फायरिंग केस में था वांटेड

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुख्‍ता सूचना मिलने के बाद मौजपुर के शास्त्री मार्ग इलाके में छापा मारकर अंकुश को दबोच लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरी साजिश को तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों ने रचा था.

गोगी गैंग से जुड़ा फरार बदमाश गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी और फायरिंग केस में था वांटेड
  • दिल्ली क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने दो साल से फरार चल रहे बदमाश अंकुश चोपड़ा को गिरफ्तार किया है.
  • आरोपी गोगी गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और कारोबारी के घर फायरिंग मामले में वांटेड था.
  • पूछताछ में पता चला कि साजिश तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों ने रची थी. इस मामले में सिम कार्ड अंकुश के नाम पर था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने दो साल से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी गोगी गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और कारोबारी के घर पर फायरिंग करने के मामले में वांटेड था. आरोपी की पहचान अंकुश चोपड़ा उर्फ सचिन निवासी मौजपुर के रूप में हुई है. वह थाना वजीराबाद में दर्ज FIR  में नामजद था और 30 जून 2025 को कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था. 

पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर 2023 को वजीराबाद इलाके में एक कारोबारी के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई थी. बदमाश बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए थे. मौके से एक पर्ची बरामद हुई थी, जिसमें “गोगी गैंग” के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने IPC की कई धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. 

ये भी पढ़ें: 3 दशक से मेरठ में रह रहीं PAK की मां-बेटी, बनवाए फर्जी वोटर कार्ड और पासपोर्ट, एजेंसियां नाकाम फिर ऐसे खुला राज

मौजपुर से दबोचा गया आरोपी अंकुश

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर दो नाबालिगों समेत छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन अंकुश लगातार फरार था. हाल ही में पुख्ता सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौजपुर के शास्त्री मार्ग इलाके में छापा मारकर उसे दबोच लिया. 

ये भी पढ़ें: मुंबई से भोपाल, आगरा और फिर हरियाणा से नोएडा तक... रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में हमलावरों ने कैसे 4 राज्यों में लगातार बदली लोकेशन

तिहाड़ में बंद आरोपियों ने रची साजिश 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरी साजिश को तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों ने रचा था और जिस सिम कार्ड से शूटरों से संपर्क किया गया, वह अंकुश के नाम पर रजिस्टर्ड था. पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com