विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में आए चोर, बेंगलुरु के एक घर से 20 लाख नकद और आधा किलो सोना लेकर फरार

दो फर्जी पुलिसकर्मी बेंगलुरु के बैदरहल्ली में घर में घुसे, परिवार को हथियारों से धमकाकर करीब 20 लाख रुपये नकद और आधा किलो सोना लूटकर फरार हो गए. आरोपी घर में लगे CCTV का DVR भी चुरा ले गए. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस की वर्दी में आए चोर, बेंगलुरु के एक घर से 20 लाख नकद और आधा किलो सोना लेकर फरार
  • बेंगलुरु के बैदरहल्ली इलाके में दो बदमाश पुलिसकर्मी बनकर एक घर में घुसकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया.
  • एक आरोपी ने सब‑इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर कार से पहुंचा, जबकि दूसरा क्राइम सीन ऑफिसर बनकर घर में दाखिल हुआ.
  • आरोपियों ने परिवार को बंदूक और चाकू दिखाकर डराया, पति-पत्नी को टेप से बांधकर 20 लाख नकद और सोना लूट लिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बेंगलुरु के बैदरहल्ली इलाके में सोमवार को दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक घर में घुसकर लाखों की लूट को अंजाम दिया. घटना के वक्त 53 वर्षीय होम्बालेगौड़ा अपनी पत्नी मंगलम्मा और पोते के साथ घर में मौजूद थे.

पुलिस की वर्दी में आए चोर

एक आरोपी सब‑इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर निजी कार से पहुंचा, जबकि दूसरा ‘क्राइम सीन ऑफिसर' बनकर बैग लिए अंदर घुसा. स्थानीय थाने से होने का दावा कर दोनों घर में दाखिल हुए.

अंदर पहुंचते ही आरोपियों ने परिवार को गन और चाकू से धमकाया, पति‑पत्नी को टेप से बांध दिया और बेडरूम की तलाशी लेकर करीब 20 लाख रुपये नकद और लगभग आधा किलो सोने के गहने लेकर फरार हो गए. जाते-जाते उन्होंने मोबाइल फोन भी छीन लिए.

बस मंगलसूत्र छोड़ गए

पीड़ित ने बताया कि डर के मारे उसने गहने और नकदी सौंप दी. उसने आरोपियों से पत्नी का मंगलसूत्र ले जाने की भी विनती की, लेकिन लुटेरों ने उसे छोड़ दिया.

CCTV का DVR भी चुरा ले गए आरोपी

भागने से पहले आरोपी घर से CCTV का DVR भी निकाल ले गए, ताकि कोई सबूत न बचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com