विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2018

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का हमला, PM मोदी 'असत्यवादी प्रधानमंत्री' हैं, उन्होंने लोगों का यकीन तोड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका शासन भारत के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि उन्होंने मतदाताओं का भरोसा तोड़ा है.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का हमला, PM मोदी 'असत्यवादी प्रधानमंत्री' हैं, उन्होंने लोगों का यकीन तोड़ा
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका शासन भारत के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि उन्होंने मतदाताओं का भरोसा तोड़ा है और ऐसी सरकार का नेतृत्व किया है जो देश में साम्प्रदायिक हिंसा, लिंचिंग और गऊ-रक्षा से जुड़ी घटनाओं पर ‘अक्सर चुप रही'. मनमोहन सिंह कांग्रेस नेता शशि थरूर की पुस्तक ‘द पैराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर' के विमोचन पर बोल रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के तहत देश के विश्वविद्यालयों और सीबीआई जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. 

RTI DAY: मनमोहन सरकार में दूसरे नंबर पर था भारत, अब मोदी सरकार में पहुंचा छठे स्थान पर

मनमोहन सिंह की यह टिप्पणी सीबीआई में फिलहाल चल रही संकट के बीच आयी है. एजेंसी के दोनों शीर्ष अधिकारियों के अधिकार छीन लिए गए हैं और उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी भारत के लोगों से तमाम बड़े-बड़े दावे करके भारत के 14वें प्रधानमंत्री चुने गए लेकिन पिछले चार वर्ष में वह और उनकी सरकार मतदाताओं की आशाओं पर खरे नहीं उतरे हैं, उन्होंने मतदाताओं का यकीन तोड़ा है. 

नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्‍मद अजहरुद्दीन भी छत्तीसगढ़ में होंगे कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक

उन्होंने कहा कि मोदी ‘असत्यवादी प्रधानमंत्री हैं' और शशि थरूर ने अपनी किताब में इसे बहुत अच्छे से लिखा है. शशि थरूर की जिस पुस्तक का विमोचन किया गया है उसका नाम ‘द पैराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज इंडिया.‘

VIDEO: मिशन 2019 इंट्रो : बिहार में सीट समझौते से कुशवाहा नाराज?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi, Manmohan Singh, Former PM Manmohan Singh, Shashi Tharoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com