विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, जल बोर्ड टेंडर में भ्रष्टाचार मामले में ACB का बड़ा एक्शन

दिल्ली ACB ने जल बोर्ड के STP टेंडर में कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, जल बोर्ड टेंडर में भ्रष्टाचार मामले में ACB का बड़ा एक्शन
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार (फाइल फोटो)
IANS

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सत्येंद्र जैन समेत ये 6 लोग गिरफ्तार

ACB ने पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, पूर्व DJB CEO और IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, AN Enterprises के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, Euroteck Environment Pvt. Ltd. के मालिक राजा कुमार कुर्रा और Srijanhar के प्रोपराइटर पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के टेंडर में शर्तों से कथित छेड़छाड़ कर एक खास तकनीक और निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया गया. जांच में कथित तौर पर प्रतिबंधात्मक तकनीकी शर्तें लगाने, पायलट स्टडी नहीं कराने और टेंडर की शर्तों में बदलाव के जरिए सरकारी खजाने पर वित्तीय असर डालने की बात सामने आई है.

क्या है ACB का आरोप?

ACB के मुताबिक, जांच में निजी कंपनियों, बिचौलियों और सरकारी अधिकारियों के बीच कथित सांठगांठ के सबूत भी मिले हैं. सबसे बड़ा आरोप यह है कि तत्कालीन DJB CEO उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में करीब 1.52 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत AN Enterprises के जरिए पहुंचाई गई. जांच एजेंसी के मुताबिक, इस रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर अचल संपत्ति खरीदने में किया गया.

ACB ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और पैसों के लेन-देन की जांच से टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कथित साजिश सामने आई है. सभी 6 आरोपियों को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

AAP की प्रतिक्रिया आई सामने

सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है. AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से डर लगता है. जिस जल बोर्ड का हवाला दे रहे उस वक्त सतेंद्र जैन जेल में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ACB, Satyendar Jain, Satyendar Jain Arrest, Satyendar Jain Arrested By ED, Satyendar Jain Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com