विज्ञापन

आज कांग्रेस की CWC बैठक में पूर्व सीएम चन्‍नी नहीं होंगे शामिल, मास्‍टर्स की कर रहे पढ़ाई

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शाम‍िल नहीं होने की वजह सामने आ गई है. 

आज कांग्रेस की CWC बैठक में पूर्व सीएम चन्‍नी नहीं होंगे शामिल, मास्‍टर्स की कर रहे पढ़ाई
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी.
सोशल मीडिया.

द‍िल्‍ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बैठक है, ज‍िसमें पूर्व सीएम चरणजीत स‍िंह चन्‍नी शाम‍िल नहीं होंगे. वे पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, और कल उनका आखिरी एग्जाम है, इसलिए वे दिल्ली नहीं आ पाएंगे. उनका एडम‍िट कार्ड सामने आया है. ज‍िसमें उनके एग्‍जाम की डेट सामने आई है.  

अमरिंदर सिंंह राजा होंगे शामिल 

यह बैठक बहुत ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि पंजाब कांंग्रेस इस समय अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है. ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती है. पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंंह राजा वड़िंग स्पेशल इन्वाइटी के रूप में पार्टी में शामिल होंगे.  प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजेंद्र सिंगला बैठक में मौजूद रहेंगे.  बैठक में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एडमिट कार्ड. (NDTV)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एडमिट कार्ड. (NDTV)

चुनाव की तैयारियों पर चर्चा 

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है. पार्टी को जमीनी स्थिति पर मजबूत करना, चुनावी मुद्दों और संभावित रणनीति पर नेताओं से फीडबैक लिया जा सकता है. कांग्रेस हाईकमान पंजाब में पार्टी को सत्ता की दौड़ में मजबूत स्थिति में लाने की रणनीति पर काम कर रहा है. 

पार्टी में नेताओं के मतभेद भी चर्चा हो सकती है 

पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेद पर भी चर्चा हो सकती है. चन्नी का बैठक में शामिल नहीं होना भी तमाम सवाल खड़ा हो रहा था. प्रदेश संगठन में नेतृत्व, अलग-अलग चुनाव समितियों और टिकट वितरण को लेकर नेताओं के बीच खींचतान की चर्चा लगातार सामने आती रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकमान इस बैठक के जरिए अलग-अलग गुटों के नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की कोशिश करेगा. 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा में TVK विधायक ने गाया गाना, सरकारी गाड़ी के ऐलान पर सीएम व‍िजय को कहा- Thank you

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Congress, Cwc Congress, Delhi Meeting 2026, Charanjeet Singh Channi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com