नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित रेल थाना के पास गुरुवार रात बदमाशों ने वन विभाग के एक फॉरेस्टर की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. पदाधिकारी वेणु वन से ड्यूटी खत्म कर जगदेव नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक 55 वर्षीय रामप्रवेश राम का पैतृक गांव गया जिला है.
पदाधिकारी के हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, वन विभाग के एसीएफ अतीष कुमार और रेल थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. देर शाम हुई वारदात ने राजगीर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर रेल थाना और अधिकारियों का आवास है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म कर पदाधिकारी ने बस स्टैंड के पास सब्जियां खरीदी, जिसके बाद वह सिविल ड्रेस में पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान रेल थाना के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी. शव देखने से प्रतीत होता है कि पीछे से वार किया गया है. मौत होने के बाद भी बदमाश उन्हें कुल्हाड़ी से काटते रहे. शव के पास सब्जियों से भरा पॉलिबैग भी बिखरा था.
पदाधिकारी 20 सालों से राजगीर में तैनात थे. दो साल पहले उन्होंने जगदेव नगर में जमीन खरीदकर मकान बनाया था, जहां वह परिवार के साथ रहते थे. मृतक को तीन पुत्र है. दो पुत्र दूसरे शहर में रहता है. जिसमें एक पुलिस विभाग का कर्मी बताया जा रहा है. पत्नी और छोटे बेटे के साथ पदाधिकारी रहते थे. मौत की खबर सुन पत्नी और बेटा भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. परिवार किसी से रंजिश से इनकार कर रहा है.
राजगीर डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक के पुत्रों को सूचना दे दी गई है. वहीं वन विभाग के एसीएफ ने बताया कि निर्मम तरीके से हत्या की गई है, मैंने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं