विज्ञापन

गर्भवती बनाओ, 12 लाख पाओ... बिहार के नालंदा में महिलाओं से बच्चा पैदा करने के नाम पर ये कैसी ठगी, पुलिस ने 5 पकड़े

गिरोह में कई महिलाओं को भी जोड़ा गया है जिससे लोगों को व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर बात भी कराई जाती है तथा महिलाओ द्वारा उस कॉल पर लोगों को बताया जाता है कि यदि आप गर्भवती बना दें तो हम आपको 10 से 12 लाख रुपये तक देंगे.

गर्भवती बनाओ, 12 लाख पाओ... बिहार के नालंदा में महिलाओं से बच्चा पैदा करने के नाम पर ये कैसी ठगी, पुलिस ने 5 पकड़े
  • बिहार के नालंदा जिले के कतरीसराय क्षेत्र में ठगी के कई तरीके विकसित होकर देश के विभिन्न राज्यों में फैल चुके
  • कतरीसराय के ठग महिलाएं और पुरुष दोनों को शामिल कर गर्भवती बनने पर लाखों रुपये देने का झांसा देकर ठगी करते हैं
  • ठग लॉटरी, गुप्त रोग के इलाज और गर्भवती बनने पर इनाम देने जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को फंसाते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नालंदा:

बिहार आज के युग में इतना बदलता जा रहा है कि लोग अचंभित हैं. जहां एक ओर बिहार के विकास की देश में पहचान बन रही है, वहीं बिहार के नालंदा जिला स्थित कतरीसराय ठगी के लिए पूरे देश मे मशहूर है. देश मे कई ऐसे परिवार हैं जो जल्द बिना अधिक मेहनत किए अमीर बनना चाहते हैं.ऐसे लोगो के लिए नालंदा जिले के कतरीसराय में कई लखपति और करोड़पति बनने के उपाय मौजूद हैं . कतरीसराय आज इतना विकास कर चुका है कि यहां ठगों के सरदार अपनी योजना बनाते हैं और देश के कई राज्यो में अपने शागिर्दों की ओर से प्रलोभित कर करोड़ों की ठगी कर रहे हैं. यहां से दूसरे राज्यो में अपने साथियों को अलग अलग समय पर एक्सपर्ट राय भी देते हैं. यहां गर्भवती बनने पर लाखों का ईनाम मिलता है. नालंदा की पुलिस ने ऐसे 5 ठगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग बच्चा पैदा करने पर मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगी करते थे. 

पहले ठगी के लिए अखबारों में बड़ें-बड़े विज्ञापन दे लोगों को अपने असाध्य रोग, गुप्त रोग के निवारण के लिये संपर्क करने कहा जाता था. उसके बाद इलाज के नाम पर ठगी शुरू हो जाती थी और दवा के नाम पर लाखों की का खेल. उसके बाद नया जाल बिछाया गया, जिसमें लॉटरी लगाओ इनाम पाओ योजना लाई गई. इस योजना में एक छोटा सी रजिस्ट्रेशन फीस देकर मेम्बर बनना होता है, जिसमें मोटरसाइकिल या कार इनाम में दी जाती है.जिसके बाद इससे जुड़े लोग उसे कॉल या एसएमएस की ओर से उनकी लॉटरी निकली है बता कर कुछ रुपये जमा करने को बोलते हैं. इसके बाद ठगी शुरू हो जाती है.

गर्भवती बनाओ लाखों का इनाम पाओ...

ठगी का ये गिरोह इसके बाद एक और आगे का खेल खेलता था. इसल गिरोह के लोग पहले SMS करते हैं.  उसके बाद उनके व्हाट्सएप्प पर महिलाओं का वीडियो फोटो भेज उनसे बात कराई जाती है. फिर लाखों की आमदनी.गिरोह में कई महिलाओं को भी जोड़ा गया है जिससे लोगों को व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर बात भी कराई जाती है तथा महिलाओ द्वारा उस कॉल पर लोगों को बताया जाता है कि यदि आप गर्भवती बना दें तो हम आपको 10 से 12 लाख रुपये तक देंगे.उस गिरोह की ओर से कई महिलाओं का फोटो वीडियो दिखाकर मनपसंद महिला को चुनने की आजादी भी देता है. यहां के गिरोह में ऐसे भी लोग हैं जो विभिन्न क्षेत्रों से इस धंधे को ऑपरेट कर रहे हैं. आपके मोबाइल पर मैसेज या लिंक किसी फर्जी कंपनी की ओर से भेजी जाएगी और उस लिंक को क्लिक करते ही आपके मोबाइल को हैक कर लिया जाएगा फिर आपका अकाउंट भी खाली हो जाएगा .

पुलिस ने चौपट कर दिया ठगी का खेल 

नालंदा आरक्षी अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर कतरीसराय में ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई जिसमें कतरीसराय थाना पुलिस ने पिछले दिनों कतरीसराय के सुंदरपुर और बरीठ गांव के खंधा स्थित खेत में छापेमारी कर ठगी करते पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया.  जिसमें एक नाबालिग है. मौके से 7 मोबाइल, बिभिन्न कंपनियों का सिम कार्ड व ढेरों आपतिजनक दस्तावेज बरामद हुआ है. गिरफ्तार ठगों में मैरा गांव निवासी शिवराज यादव का पुत्र प्रभात कुमार, सकुचीडीह निवासी नरेश चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार, गोवर्धन बिगहा निवासी नागेंद्र प्रसाद का पुत्र प्रीतम कुमार और नवादा जिला के वारिसलीगंज के मुडलाचक निवासी अशोक यादव का पुत्र अनिल कुमार शामिल हैं.

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर खंधा में छापेमारी कर पांच फ्रॉडों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिग है.बदमाश विभिन्न तरीकों से ठगी करते थे. जब्त मोबाइल की जांच से खुलासा हुआ कि बदमाश युवक व महिलाओं को मैसेज भेजता था कि बच्चा-पैदा करने पर मोटी रकम देगा. जो बदमाशों के जाल में फंस जाते थे, उनसे औपचारिकता पूरी करने की बात कहकर ठगी करते थे. छापेमारी में जमादार मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रूदल पासावान, संजय दास समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com