केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने भारत की विदेश नीति (Foreign Policy) पर सवाल उठाने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब दिया है. राहुल गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट करके देश की विदेश नीति पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा था- वर्ष 2014 के बाद से, प्रधानमंत्री की लगातार बड़ी गलतियों और अविवेकपूर्ण फैसलों ने भारत को मौलिक रूप से कमजोर किया है और हमें असुरक्षित बना दिया है. राहुल की ओर से सरकार की नीतियों पर किए गए इस प्रहार पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्होंने जवाबी ट्वीट में कहा- राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. यहां मैं कहना चाहता हूं कि हमारी प्रमुख पार्टनरशिप मजबूत और इंटरनेशनल स्टेडिंग ऊंची हुई है. अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और अमेरिका, रूस, यूरोप और जापान के साथ बैठकों में यह देखा जा सकता है.
.@RahulGandhi hs questions on Foreign Policy. Here are some answers:
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 17, 2020
•Our major partn'ships are strongr & internat'l standng higher.Witness regular summits&informal meetngs wth #US #Russia #Europe & #Japan.India engages #China on more equal terms politically.
Ask the analysts. https://t.co/GPf17JWSac
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Since 2014, the PM's constant blunders and indiscretions have fundamentally weakened India and left us vulnerable.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2020
Empty words don't suffice in the world of geopolitics. pic.twitter.com/XM6PXcRuFh
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और केंद्र सरकार के बीच ट्वीट वार जारी है. राहुल अपने ट्वीट के जरिये सरकार पर निशाना साधते रहे हैं और केंद्र सरकार की ओर से इस पर पलटवार किया जाता रहा है. भारत-चीन सीमा गतिरोध मामले में राहुल ने सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है.
कोरोना की महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे उपायों को लेकर भी वे ट्वीट कर चुके हैं.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सवाल किया कि क्या कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है. उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं