जेकेएलएफ नेता और आतंकी यासीन मलिक (Yasin Malik) को जिन प्रावधानों में सजा हुई है उनमें अधिकतम सजा मौत की सजा थी लेकिन यासीन के दांव-पेंचों के चलते अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. दरअसल, मलिक ने ट्रायल से पहले ही आतंकियों की मदद करने और टेरर फंडिंग से लेकर सभी अपराध कबूल लिए. इतना ही नहीं उसने अदालत में बताया कि वो 1994 से हिंसा का रास्ता छोड़ चुका है. वो महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहा है. देश के PM उससे मिलते रहे हैं. भारत सरकार ने उसे बात रखने के लिए मंच दिया है.
उधर, अदालत में आई जेल रिपोर्ट में बताया गया कि उसका जेल में आचरण अच्छा रहा है वो सुधार की ओर जा रहा है. खुद अपराध कबूलने, 1994 को बाद किसी भी केस में शामिल न होने और जेल में आचरण पर अदालत ने इसे सजा-ए-मौत देने का मामला नहीं माना. हालांकि अदालत ने आदेश में जो टिप्पणी की वो इस मामले को कहीं ज्यादा संगीन बनाती है. अदालत ने कहा है जिन अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है वे बहुत गंभीर प्रकृति के हैं. इन अपराधों का उद्देश्य भारत के दिल में प्रहार करना था. जम्मू-कश्मीर को भारत से जबरदस्ती अलग करना था. यह अपराध अधिक गंभीर है क्योंकि यह बाहरी शक्तियों और आतंकवादियों की सहायता से किया गया था. अपराध की गंभीरता इस तथ्य से और भी बढ़ जाती है कि यह एक कथित शांतिपूर्ण राजनीतिक आंदोलन के धुएं के पर्दे के पीछे किया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिलहाल यासीन मलिक उम्रकैद की सजा काटेगा लेकिन उसके पास फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट जाने का कानूनी विकल्प मौजूद है. वहीं इस मुद्दे पर NIA भी हाईकोर्ट जाने की बात कह रही है. इस बीच, यासीन ने हलफनामा दाखिल कर अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए कहा है कि उसकी सभी स्रोतों से सालाना आय 50,000 रुपये है. अचल संपत्ति के नान पर उसके पास अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर में 11.5 कैनाल भूमि है. जिसमें से 2014 में 20 लाख रुपये की चार कैनाल जमीन बेच दी और बहन के बेटे के लिए एक दुकान खरीदी.उसका कोई बैंक खाता नहीं है और ना ही कोई निवेश है.
- ये भी पढ़ें -
* कैदी नंबर 241383 नवजोत सिद्धू पटियाला जेल में करेंगे क्लर्क का काम, इतना होगा वेतन
* WATCH: दिल्ली के नए LG के शपथग्रहण समारोह से नाराज़ होकर बीच में लौटे हर्षवर्धन
* "बोगस आरोप"- चाइनीज वीजा स्कैम मामले में CBI की पूछताछ से पहले बोले कार्ति चिदंबरम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं