विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2022

यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट से विशेष उड़ान मुंबई पहुंची, यात्रियों में नवजात शामिल 

रूसी (Russia) हमले के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) को बाहर निकालने के लिये‘ ऑपरेशन गंगा ’ जारी है. इसी बीच, एक विशेष विमान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को लेकर गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा

यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट से विशेष उड़ान मुंबई पहुंची, यात्रियों में नवजात शामिल 
भारत, युद्धग्रस्त  यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को पड़ोसी देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है.
मुंबई:

रूसी (Russia) हमले के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) को बाहर निकालने के लिये‘ ऑपरेशन गंगा जारी है. ' इसी बीच, एक विशेष विमान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को लेकर गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा. इन यात्रियों में एक नवजात भी शामिल है. केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई पहुंची तीसरी निकासी उड़ान में सवार लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया. ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस' (Air India Express) का विमान सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुडापेस्ट से यहां पहुंचा था.

कीव में बीमार बच्चे संग फंसा है एक भारतीय परिवार, वीडियो शेयर कर कहा-नहीं मिल रही मदद

विमान के यात्रियों से बात करते हुए दानवे ने कहा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपका स्वागत करने के लिए भेजा है. यूक्रेन में छात्रों सहित करीब 17 हजार भारतीय फंसे हैं और प्रधानमंत्री ने उन्हें वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा' शुरू किया है.''

मंत्री ने कहा कि अभी तक चार से पांच हजार भारतीयों को स्वदेश लाया गया है और बाकी बचे लोगों को वापस लाने तक अभियान जारी रहेगा. ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस' का एक विमान मंगलवार को भी 182 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मुंबई पहुंचा था.

यूक्रेन में फंसे रहे यूपी के 161 छात्र-छात्राओं को सरकार ने उनके घर पहुंचाया

भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है.

यूक्रेन से भारतीय नागरिकों का लौटना जारी, 4 विमानों से 800 छात्रों को लाया जा रहा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russian, Indian Citizens, Operation Ganga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com