- मृतकों में 15 भारतीय नाविक शामिल हैं जो समुद्री क्षेत्र में कार्यरत थे
- काला सागर क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हमलों में पांच भारतीय नागरिक मारे गए हैं और दो अभी लापता हैं
- मंत्रालय दोनों क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में भारतीय नागरिकों के हताहत होने को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने इसमें बताया है कि सोमवार को ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. रणधीर जायसवाल के मुताबिक, जहाज़ पर कुल 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. इनमें से एक की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि बाकी 13 भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही, मृतक भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को भारत लाने की भी कोशिश की जा रही है.
काला सागर क्षेत्र में भी भारतीयों की मौत
जायसवाल ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए ओमान के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के ज़रिए शांति बहाल करने की अपील की. साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र और समुद्री रास्तों से जहाज़ों की आवाजाही की आज़ादी बहाल होनी चाहिए और इसकी गारंटी दी जानी चाहिए.
#WATCH | Delhi: On Indian casualties in West Asia and the Black Sea region, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have lost 23 Indian nationals in the conflict in West Asia, out of which 15 were Indian seafarers. There was also a question earlier about how many Indian nationals have been lost in attacks on commercial shipping in the Black Sea region. There, we have lost five Indian nationals, and 2 continue to be missing."
— ANI (@ANI) November 3, 2026
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 23 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. इनमें 15 भारतीय नाविक थे. वहीं उन्होंने बताया कि ब्लैक सी क्षेत्र में कमर्शियल जहाज़ों पर हुए हमलों में भी पांच भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जबकि दो अब भी लापता हैं.
यह भी पढ़ें | स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर चुंबक बम से हमला, धमाके के बाद जहाज के इंजन रूम में आग
यह भी पढ़ें | 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है', अमेरिका में हिंदू मंदिर में कत्लेआम की साजिश पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें | काला सागर में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 विदेशी नागरिकों की मौत; 3 भारतीय नाविक सुरक्षित, एक घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं