विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का विदाई समारोह- जानें उनके सफर से जुड़ी 5 बातें

हामिद अंसारी की जगह अब उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू शुक्रवार को 10 बजे शपथ लेंगे.

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का विदाई समारोह- जानें उनके सफर से जुड़ी 5 बातें
निर्वतमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का विदाई समारोह- जानें उनके सफर से जुड़ी 5 बातें
नई दिल्ली:
  1. भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति मोहम्मद हामिद अंसारी शिक्षाविद के रूप में भी विख्यात रहे हैं, तथा 10 अगस्त, 2007 को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे. 

  2. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1 अप्रैल, 1937 को जन्मे हामिद अंसारी की शिक्षा-दीक्षा सेंट एडवर्ड्स हाई स्कूल, शिमला, सेंट जेवियर्स महाविद्यालय, कोलकाता और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई.

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले, हामिद अंसारी के परिवार का देश को बड़ा योगदान

  3. हामिद अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय विदेश सेवा के नौकरशाह के रूप में वर्ष 1961 में की थी, और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का स्थायी प्रतिनिधि भी नियुक्त किया गया था.

  4. वह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त भी रहे. उन्होंने अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तथा ईरान में भी भारतीय राजदूत के तौर पर काम किया.

  5. उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी नवाज़ा जा चुका है.


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hamid Ansari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com