भारत में 5G कॉल का पहला सफल परीक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ. संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को IIT मद्रास में सफलतापूर्वक 5G कॉल किया. पूरे नेटवर्क को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है. संचार मंत्री ने कू पर पोस्ट किया कि आईआईटी मद्रास में 5जी कॉल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. संपूर्ण एंड टू एंड नेटवर्क भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बताते चलें कि दूरसंचार विभाग अगले सप्ताह 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास ले जाने की संभावना है. वर्ष के उत्तरार्ध में अपेक्षित 5G सेवाओं के रोल-आउट, सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ नए प्रकार की सेवाओं में एक नया क्षेत्र बनेगा. ट्राई के अध्यक्ष पीडी वाघेला ने कहा कि डिजिटल तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में इस सेवा के आने से परिवर्तन देखने को मिलेगा.
बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT मद्रास में देश के पहले 5G परीक्षण का उद्घाटन किया था. हाल ही में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी ने कहा था कि अगले डेढ़ दशकों में 5जी से देश की अर्थव्यवस्था में 450 अरब डॉलर का योगदान होने वाला है और इससे देश की प्रगति और रोजगार निर्माण के अवसर को गति मिलेगी.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं