विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2023

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब 6.45 बजे सी-12 कोच के बैटरी बॉक्स में आग देखी, जिसके बाद रानी कमलापति-हजरत निज़ामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन को विदिशा जिले के कुरवाई और कैथोरा स्टेशनों के बीच तुरंत रोक दिया गया.

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में लगी आग, कोई हताहत नहीं
कोच में 20-22 यात्री थे और उन्हें तुरंत दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया
नई दिल्‍ली:

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में आग लगने की घटना सामने आई है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लग गई. कोच में 20-22 यात्री थे और उन्हें तुरंत दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

अधिकारी ने बताया कि कुछ रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब 6.45 बजे सी-12 कोच के बैटरी बॉक्स में आग देखी, जिसके बाद रानी कमलापति-हजरत निज़ामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन को विदिशा जिले के कुरवाई और कैथोरा स्टेशनों के बीच तुरंत रोक दिया गया. 

बताया जा रहा है कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे थे.

ये भी पढ़ें :- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat, Bhopal Delhi Vande Bharat, Fire In Vande Bharat, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com