भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मुकाबले में जरूर शुभमन गिल शतक नहीं जड़ पाए. इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की जमीन पर खेलते हुए वह सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है. धोनी ने 2014 में वेलिंगटन में ही शिरकत करते हुए एक पारी में 68 रन बनाए थे. मगर जारी टेस्ट सीरीज में गिल ने बतौर कप्तान 98 रन बनाते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
पहले स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का आता है नाम
भारत की तरफ से न्यूजीलैंड में शिरकत करते हुए बतौर टेस्ट कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज है. जिन्होंने ऑकलैंड में शिरकत करते हुए 1990 में 192 रन बनाए थे. दूसरे स्थान पर सुनील गावस्कर काबिज हैं. गावस्कर ने भी 1976 में शिरकत करते हुए ऑकलैंड में धमाकेदार पारी खेली थी. उस दौरान उन्होंने बतौर कप्तान एक पारी में 116 रन बनाए थे.
तीसरे स्थान पर एक बार फिर से अजहरुद्दीन का नाम आता है. 1998 में शिरकत करते हुए उन्होंने वेलिंगटन में नाबाद 103 रन बनाए थे. 98 रनों के साथ चौथे स्थान पर अब शुभमन गिल आ गए हैं. वहीं एक पायदान नीचे खिसकते हुए धोनी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
न्यूजीलैंड में भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारियां
192 रन - मोहम्मद अजहरुद्दीन - ऑकलैंड - 1990
116 रन - सुनील गावस्कर - ऑकलैंड - 1976
नाबाद 103 रन - मोहम्मद अजहरुद्दीन - वेलिंगटन - 1998
98 रन - शुभमन गिल - वेलिंगटन - 2026
68 रन - एमएस धोनी - वेलिंगटन - 2014
यह भी पढ़ें- 'कभी सलामी बल्लेबाज, तो कभी विकेटकीपर...', राहुल के शतक पर फिदा हुए कैफ, बताया इंडिया का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं