राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बाढ़ की स्थिति सुधरने के साथ भैरों मार्ग समेत अन्य रास्ते वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए गए. दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी. यातायात परामर्श के अनुसार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट से तिमारपुर और सीविल लाइन्स (माल रोड की तरफ) तक रिंग रोड को भी खोल दिया गया है. आज सुबह 7 बजे तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर पर है.
इसके अलावा, सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर और राजघाट तक के रिंग रोड को केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है. हालांकि शांति वन से मंकी ब्रिज और यमुना बाजार से आईएसबीटी तक के रिंग रोड के हिस्से को अब भी वाहनों के लिए बंद रखा गया है. यातायात परामर्श के मुताबिक,‘‘मजनू का टीला से हनुमान सेतु तक रिंग रोड बंद है. आईपी कॉलेज से चंदगीराम अखाड़ा के बीच का रास्ता भी बंद है. चंदगीराम अखाड़ा से शांति वन तक के मार्ग को कीचड़ जमा होने के कारण नहीं खोला गया है क्योंकि इससे यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यातायात पुलिस के अनुसार, हनुामान सेतु से सलीमगढ़ बाईपास और यहां से आईपी फ्लाईओवर का मार्ग खोला गया है. परामर्श में कहा गया कि निजामुद्दीन जाने वाले यात्री इस मार्ग का उपयोग कर सकते हैं और वे आईपी फ्लाईओवर से अक्षरधाम सेतु होते हुए विकास मार्ग पर दाएं मुड़ें. मुकरबा से वजीराबाद तक आउटर रिंग रोड़ को भी आवाजाही के लिए खोल दिया गया है.
ये भी पढ़ें : यूसीसी के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष से मिला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल
ये भी पढ़ें : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लगभग एक लाख लोग प्रभावित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं