विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

दिल्ली के किराड़ी में कपड़े के गोदाम में लगी आग, 9 लोगों की मौत और 3 घायल

दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच आग को काबू में किया. घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read in
दिल्ली के किराड़ी में कपड़े के गोदाम में लगी आग, 9 लोगों की मौत और 3 घायल
कपड़ों के गोदाम से आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई.
  • दिल्ली के किराड़ी में रविवार रात लगी आग
  • कपड़ों के गोदाम में लगी आग
  • हादसे में 9 लोगों की मौत और कई घायल
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली (Delhi Kirari Fire) में एक बार फिर आग लगने का मामला सामने आया है. दिल्ली के किराड़ी इलाके में रविवार देर रात कपड़ों के एक गोदाम में आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए. आग बिल्डिंग में फैलती गई और इसकी वजह से एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट की वजह से दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया. तीन लोगों की मौत दीवार गिरने से हुई है. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच 10 लोगों को बचाया. घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में एक ही सीढ़ी है और वहां आग से बचाव के कोई संसाधन मौजूद नहीं थे.

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई. आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी, जो फैलते-फैलते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

दिल्ली में 22 साल में भीषण आग लगने की पांच घटनाएं; 150 की मौत, लापरवाही सबसे बड़ा कारण

बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण घर में रखा एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. दमकल की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिस वक्त यह आग लगी घर में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 12 लोग मौजूद थे, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनके नाम- राम चन्द्र झा, सुदरिया देवी, सन्दू झा, उदय चौधरी, मुस्कान, अंजली, आदर्श और तुलसी हैं. एक महिला की पहचान होना बाकी है. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Delhi Fire: इस फायरमैन ने बचाई 11 लोगों की जान, सत्येंद्र जैन ने कहा 'रियल हीरो'

बताते चलें कि इसी महीने दिल्ली की अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी. शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी और फिर फैक्ट्री में रखे केमिकल से आग फैल गई. मृतकों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के थे. राज्य सरकारों ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था.

VIDEO: फैक्ट्री में लगी आग में बिहार के एक ही गांव के 8 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Breaks Out, Delhi Fire, Delhi Kirari Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com