अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान कृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक मौलाना के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई. मौलाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि कृष्ण तो मुस्लिम थे और पांच बार नमाज पढ़ते थे.
CM योगी से की कार्रवाई करने की अपील
अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्य हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और मौलाना जारजिस अंसारी के खिलाफ FIRदर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत सौंपी. अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा, 'हमने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.' उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की.
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
यह शिकायत अंसारी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दर्ज कराई गई है, जिसमें वह यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि भगवान कृष्ण दिन में पांच बार नमाज पढ़ते थे.माना जा रहा है कि यह वीडियो इस साल की शुरुआत में झारखंड में दिए गए एक कथित भाषण का है. इसके फिर से सामने आने पर कई हिंदू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया और मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. हिंदूवादी नेता शिशिर चतुर्वेदी की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. BNS की धारा 302 और 66 में केस दर्ज हुआ.
यह भी पढ़ें: 'श्री कृष्ण पढ़ते थे पांच वक्त की नमाज' इटावा के मौलाना Video सामने आया, भड़के संत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं