विज्ञापन

सीजेपी के निशाने पर अब ज्ञानेश कुमार... कहा- 48 घंटे में हो इस्तीफा वर्ना पूरे देश में होगा प्रोटेस्ट

अभिजीत दीपके ने कहा, "बीजेपी जो चुनाव जीत रही है, वो नरेंद्र मोदी के चेहरे पर नहीं जीत रही. इसके रियल हीरो ज्ञानेश कुमार हैं. आज जितनी सीटें बीजेपी को मिल रही हैं, वो मोदी लहर में भी नहीं मिलीं."

सीजेपी के निशाने पर अब ज्ञानेश कुमार... कहा- 48 घंटे में हो इस्तीफा वर्ना पूरे देश में होगा प्रोटेस्ट
चुनाव आयोग को लेकर सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग को लेकर 'द इंडियन एक्सप्रेस' की हालिया रिपोर्ट आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. विपक्षी दलों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई तरह के सवाल उठाए. अब इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है. सीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रिपोर्ट का जिक्र किया और कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, "रिपोर्ट से साबित होता है कि ज्ञानेश कुमार देश का सबसे बड़ा गद्दार है. उनको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. ये लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं."

सीजेपी ने ऐलान किया है कि अगर अगले 48 घंटे में CEC ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP देश व्यापी आंदोलन करेगा. हम देश भर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोगों के बीच जाएंगे.

दीपके ने आगे कहा, "ज्ञानेश कुमार जब से चुनाव आयुक्त बने हैं, अलग-अलग राज्यों में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम डिलीट किए गए हैं. क्या ज्ञानेश कुमार जानबूझकर वोट डिलीट कर रहे हैं, जिससे बीजेपी कभी सत्ता से बाहर न जाए. ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ी?"

'Gen-Z को देश बचाने आगे आना होगा...'

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "देश के Gen-Z और युवाओं से हम अपील करते हैं कि देश को बचाने के लिए आपको आगे आना होगा. आजादी के बाद से इस देश में हर नागरिक को वोट देने का अधिकारी है. जब इस देश में 90 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या गरीब थी, उस वक्त में भी बाबा साहेब और पंडित नेहरू ने कहा कि हर नागरिक को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए." 

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह का पैटर्न हम देश के तमाम राज्यों में देख रहे हैं, उससे यह साफ है यह सिर्फ आपके वोट छीनने तक सीमित नहीं रहने वाला है. 

अभिजीत ने सवाल उठाते हुए कहा कि साल 2024 के चुनाव में बीजेपी मेजॉरिटी नहीं हासिल कर पाई और क्षेत्रीय पार्टियां उभर कर सामने आईं. उसके बाद इन्हें समझ आ गया कि देश का मूड बदल रहा है.

अभिजीत दीपके ने कहा कि कई राज्यों में मुख्यमत्रियों को एक-एक करके हराया गया. जो मुख्यमंत्री 2024 में एक साथ आए थे, उन्हें एक-एक करके खत्म किया गया. यह विपक्ष को खत्म करने के लिए किया गया. महाराष्ट्र में दो सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की कोशिश की गई और उनका चुनाव चिन्ह छीनकर प्रॉक्सी पार्टी को दे दिया गया. बंगाल में भी ऐसा ही हो रहा है. इसके पीछे सबसे बड़े जिम्मेदार शख्स ज्ञानेश कुमार हैं. उन्होंने ये सब बीजेपी के सत्ता में रहने के लिए किया है. 

'ज्ञानेश कुमार को बीजेपी ज्वाइन करनी चाहिए...'

अभिजीत दीपके ने कहा, "बीजेपी जो चुनाव जीत रही है, वो नरेंद्र मोदी के चेहरे पर नहीं जीत रही. इसके रियल हीरो ज्ञानेश कुमार हैं. उन्हें ऑफिशियली बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए. आज जितनी सीटें बीजेपी को मिल रही हैं, वो मोदी लहर में भी नहीं मिलीं."

उन्होंने आगे कहा कि आज लोग नरेंद्र मोदी और सरकार से नाराज हैं, उसके बाद भी बीजेपी ऐसे-ऐसे स्टेट जीत रही है. ये सीटें लाने में ज्ञानेश कुमार मदद कर रहे हैं. उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. रिपोर्ट में हमें सच पता चला है कि सिर्फ वोटर्स के ही वोट नहीं चुराए जा रहे हैं बल्कि चुनाव आयोग में काम करने आयुक्तों के भी वोट चुराए जा रहे हैं. ज्ञानेश कुमार किसके कहने पर कर रहे हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janta Party, Cockroach Janta Party (CJP), Gyanesh Kumar, Election Commision, Abhijit Deepke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com