विज्ञापन

जनधन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि... किसके लिए है? राहुल के बयान पर निर्मला का पलटवार

निर्मला सीतारमण ने एक्स पोस्ट में कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला - सब ढांचे का अहम हिस्सा हैं. हम आम लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. अगर कांग्रेस और उसके नेता राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान नहीं दे सकते, तो उन्हें बाधा डालना बंद कर देना चाहिए.

जनधन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि... किसके लिए है? राहुल के बयान पर निर्मला का पलटवार
  • राहुल गांधी ने देश में एक बड़े आर्थिक संकट की संभावना जताई है, जिसका प्रभाव युवाओं और किसानों पर होगा.
  • निर्मला सीतारमण ने सरकार की नीतियों को उजागर करते हुए किसानों, गरीबों और MSMEs के लिए योजनाओं का उल्लेख किया
  • निर्मला ने जनधन खाते, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की उपलब्धता पर जोर दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के सामने एक बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है, जिसका सबसे ज्यादा असर युवाओं और किसानों पर पड़ सकता है. उनके इस बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि वर्ष 2014 से सरकार अपनी नीतियों और फैसलों के जरिए समाज के हर वर्ग की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, महिलाएं, युवा और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं.

निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पूछना चाहती हूं, 58 करोड़ जनधन खाते किसके लिए हैं? 57 करोड़ मुद्रा लोन खाते … किसके लिए हैं? पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम इंटर्नशिप योजना … किसके के लिए हैं? ई-श्रम कार्ड, जी राम जी अधिनियम (जो बिना किसी रिसाव के 125 दिनों का रोजगार प्रदान करता है), आयुष्मान भारत …. किसके लिए हैं? 9 करोड़ से अधिक पीएम किसान संवितरण… किसके लिए हैं? लखपति दीदी / ड्रोन दीदी... किसके लिए हैं? ईंधन पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज़ ड्यूटी) में कटौती... किसके लिए है? पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना... किसके लिए है? 1 करोड़ स्वनिधि खाते... किसके लिए हैं? हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों (खाद) की ऊंची कीमतों का बोझ न डालकर किसानों की रक्षा जारी रखे हुए हैं। वह किसके लिए किया गया था?  हम MSMEs के लिए ECLGS 5.0 लेकर आए. वह किसके लिए था? पिछले वर्ष कृषि ऋण वृद्धि (एग्रीकल्चर क्रेडिट ग्रोथ) 15.7% थी.  वह किसके लिए थी? पिछले वर्ष MSME ऋण वृद्धि 33% थी। वह किसके लिए थी?'

निर्मला सीतारमण ने एक्स पोस्ट में कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला - सब ढांचे का अहम हिस्सा हैं. हम आम लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. अगर कांग्रेस और उसके नेता राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान नहीं दे सकते, तो उन्हें बाधा डालना बंद कर देना चाहिए. एक जिम्मेदार विपक्ष डर का माहौल पैदा करने का काम नहीं करता.

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा है कि एक भयंकर आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता, ऐसा तूफान जो हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा. इसका नुकसान भारत के किसानों, मजदूरों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और रोजगार पैदा करने वाले छोटे उद्योगों को होगा. उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से तैयारी करने का आग्रह किया है, क्योंकि जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. पेट्रोल की कीमतें बढ़ने वाली हैं और महंगाई आसमान छूएगी.

ये भी पढ़ें : प्रफुल्ल पटेल और तटकरे का नाम गायब, प्रिंटिंग मिस्टेक या सुनेत्रा की पॉलिटिकल मिस्टेक? पवार कल दिखाएंगे पावर!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com