भारतीय नौसेना के कलवरी क्लास, प्रोजेक्ट 75 की पांचवीं पनडुब्बी-यार्ड 11879 ने 1 फरवरी 22 को अपना समुद्री परीक्षण शुरू किया. इस पनडुब्बी को नवंबर 2020 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से लॉन्च किया गया था.
नौसेना में कमीशनिंग के बाद पनडुब्बी का नाम वागीर रखा जाएगा. कोविड महामारी के बावजूद, एमडीएल ने वर्ष 2021 में परियोजना की दो पनडुब्बियों की 'डिलीवरी' की है और पांचवीं पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरू करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. पनडुब्बी अब प्रणोदन प्रणाली, हथियार और सेंसर सहित समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी. इन परीक्षणों के पूरा होने के बाद वर्ष 2022 में पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है.
पनडुब्बी आईएनएस वेला सेना में शामिल; नौसेना प्रमुख ने इसे 'शक्तिशाली मंच' बताया
एमडीएल में चल रहे प्रोजेक्ट-75 स्कॉर्पीन कार्यक्रम की दो पनडुब्बियों - कलवरी और खंडेरी - को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है. तीसरी पनडुब्बी - करंज, कठोर समुद्री परीक्षण के अंतिम चरण में है. चौथी स्कॉर्पीन-वेला ने समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है, जबकि छठी और आखिरी पनडुब्बी-वाग्शीर तैयार की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पनडुब्बी को अपना नाम आईएनएस वागीर से मिला. रूस की वेला-श्रेणी की इस पनडुब्बी ने 1973 से 2001 तक नौसेना में सेवा की. वागीर का निर्माण जुलाई 2009 में शुरू हुआ था. उन्नत ध्वनिक अवशोषण तकनीक से लेस इस पनडुब्बी को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था.
Video : स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बी आईएनएस वेला भारतीय नौसेना में हुई शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं